
Noida Accident: दिल्ली से सटे नोएडा में रफ्तार का भीषण कहर देखने को मिला। यहां एक टेंपो ट्रक से टकराकर पलट गया। टेंपो को उठाने के लिए कुछ लोग मौके पर पहुंचे ही थे कि तभी तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इस हादसे में मदद कर रहे दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
आपको बता दें कि यह दर्दनाक हादसा सेक्टर 62 गोल चक्कर का है। यहां दिल्ली जाने वाली नेशनल हाईवे के किनारे ट्रक खड़ा हुआ था। रात का समय था और एक ऑटो वाला तेज रफ्तार से आकर पीछे से ट्रक में भिड़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसका ऑटो बीच सड़क पर ही पलट गया। वहां मौजूद कुछ लोग टेंपो को उठाने के लिए गए। अभी ऑटो चालक की मदद कर ही रहे थे कि तभी तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने उन सभी लोगों को रौंद दिया। इस घटना में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
इस हादसे को अपनी आंखों से देखने वालों ने बताया कि टेंपो चालक ट्रक में इतनी स्पीड से घुसा था कि वह सीट पर फंस गया था। उसे बचाने के लिए जो लोग मदद कर रहे थे, उन्हें ट्रक ने ऐसा टक्कर मारी कि चारों लोग हवा में उछल गए, और अचानक बीच हाइवे पर चीख-पुकार मचने लगी। टक्कर के बाद वहां पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल लेकर गई, लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में मृतकों की पहचान देवेंद्र और गोविंद के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल हुए साहिल, सचिन और हरिओम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
Updated on:
10 Feb 2026 12:40 pm
Published on:
10 Feb 2026 12:36 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
