30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Crime: कभी पीजी तो कभी घरों की रेकी… रेनू के इरादे जान दंग रह गई पुलिस, अब तक 30 से ज्यादा वारदातें

Crime: पुलिस का कहना है कि पीजी में दाखिल होते समय महिला को कोई देख लेता था तो वह कहती थी कि उसका भाई यहां नौकरी करता है। वह भाई के लिए पीजी देखने आई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vishnu Bajpai

•

Updated: 21 May 2025, 1:16 PM IST

Crime: कभी पीजी तो कभी घरों की रेकी... रेनू के इरादे जान दंग रह गई पुलिस, अब तक 30 से ज्यादा वारदातें

Crime: कभी पीजी तो कभी घरों की रेकी... रेनू के इरादे जान दंग रह गई पुलिस, अब तक 30 से ज्यादा वारदातें

Crime: दिल्ली से सटे नोएडा में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि महिला कभी पीजी तो कभी घरों की रेकी करती थी। इसके बाद वह बड़ी वारदात को अंजाम देती थी। महिला ने अब तक दिल्ली-एनसीआर में करीब 30 वारदातों को अंजाम दिया है। दिल्ली पुलिस काफी दिनों से इस महिला की तलाश में जुटी थी। इसी बीच मंगलवार को नोएडा पुलिस ने उसे दबोच लिया। पकड़े जाने के दरम्यान भी महिला एक घर की रेकी कर रही थी। जहां वह बड़ी वारदात को अंजाम देने वाली थी। आरोपी महिला की पहचान न्यू अशोक नगर निवासी रेनू उर्फ नैना के रूप में हुई है। रेनू के खिलाफ अकेले नोएडा में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

दिल्ली-एनसीआर में पति-पत्नी ने मचाया आतंक

न्यू अशोक नगर फेज-1 के थाना प्रभारी ने बताया कि दिल्ली और नोएडा में पीजी और घरों से लैपटॉप और मोबाइल समेत नकदी चोरी के कई मामले सामने आ रहे थे। इसमें पी‌ड़ित किसी महिला के होने की आशंका जता रहे थे, लेकिन पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल रहा था। मंगलवार को झुंडपुरा चौकी प्रभारी को एक मुखबिर ने सूचना दी कि एक महिला कॉलोनी में घरों की रेकी कर रही है। इस सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने महिला को मौके पर दबोच लिया। पूछताछ में महिला ने बताया कि वह पहले पीजी और घरों की रेकी करती थी। इसके बाद मौका मिलते ही वहां से लैपटॉप, मोबाइल समेत जो भी कीमती सामान उसके हाथ लगता, उसे पार कर देती थी। महिला के खिलाफ नोएडा में आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। जबकि दिल्ली में मुकदमों की संख्या और ज्यादा है।

यह भी पढ़ें : सारे आतंकवादी मार दोगे तब भी जारी रहेंगे हमले- पाकिस्तान के पूर्व राजदूत ने ऐसा क्यों कहा?

न्यू अशोक नगर फेज-1 थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में महिला ने बताया है कि उसने 20 मई को न्यू अशोक नगर क्षेत्र के एक घर से घड़ी, दो मोबाइल और पर्स चोरी किया था। इसके अलावा नोएडा के सेक्टर-15 स्थित एक घर से उसने कीमती सामान चुराया। जिसे वह बड़े सस्ते दामों में राहगीरों को बेचती थी। पुलिस का कहना है कि महिला को किसी पीजी में कोई देख लेता था तो वह कहती थी कि उसका भाई उस क्षेत्र में नौकरी करता है और वह उसके लिए पीजी देखने आई है। ऐसे ही घरों की रेकी के समय अगर कोई उसे टोकता था तो घरेलू सहायिका के लिए नौकरी मांगती थी। पुलिस का कहना है कि महिला का पति भी इसी काम में शामिल है।

पति-पत्नी ने चोरी के लिए बांट रखा है क्षेत्र

पुलिस का कहना है कि रेनू और उसके पति ने चोरी करने के लिए अपना-अपना क्षेत्र बांट रखा है। जिस हिस्से में रेनू वारदात करती थी। वहां उसका पति नहीं जाता था। दोनों ही सुबह पांच बजे से काम पर लग जाते थे और रात को नौ बजे घर लौटते थे। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने अकेले नोएडा क्षेत्र में ही करीब 30 वारदातों को अंजाम दिया है। प्राथमिक जांच में ये खुलासे होने के बाद पुलिस रेनू के पति की तलाश में जुटी है। पुलिस ये भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रेनू के गिरोह में और कितने शातिर हैं। रेनू के आपराधिक प्रवृत्ति की होने के चलते उसके रिश्तेदारों ने उससे दूरी बना ली है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़