6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नई दिल्ली

बचपन की कहानी को इस कौवे ने किया साबित, कंकड़ डालकर किया पानी पीने का जुगाड़, देखें वीडियो

आपने बचपन में प्यासे कौए वाली कहानी जरूर सुनी या पढ़ी होगी। जिसमें एक प्यासा कौआ अपनी प्यास बुझाने के लिए एक घड़े के पास पहुंचता है जिसमें पानी काफी कम है और उसकी चोंच पानी तक नहीं पहुंच पाती। पानी पीने के लिए कौआ एक तरकीब निकालता है, जिसके लिए वह अपनी चोंच से छोटे-छोटे पत्थर लेकर घड़े में डालता है जिससे पानी ऊपर आ जाता है और कौआ पानी पीकर चला जाता है। ये कहानी कितनी सच थी और कितनी बनावटी इस बात का कोई पता नहीं चला। लेकिन अब ये कहानी तब हकीकत में तब्दील हो गई, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। वीडियो में देखा जा सकता है कि कौआ हकीकत में उसी तरह चोंच में पत्थर के टुकड़े लेकर बोतल में डाल रहा है, जिस तरह कहानी में कौए ने घड़े में डाला था।

Google source verification