
29, 30 और 31 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली NCR का मौसम? फोटो सोर्स-Ai
Delhi NCR Weather Update: दिल्ली NCR में हल्की से मध्यम बारिश होने की वजह से मौसम सुहावना बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी कर दिया है। आपको बताते हैं कि दिल्ली NCR में 29 से लेकर 31 अगस्त तक मौसम कैसा रहने वाला है?
मौसम विभाग की माने तो दिल्ली NCR में 29 अगस्त को हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच और न्यूनतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।
IMD के मुताबिक, 30 अगस्त को भी हल्की बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। इस दिन न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा सकता है।
इसके अलावा 31 अगस्त को NCR के कुछ इलाकों में कहीं तेज बारिश हो सकती है। इस दिन अधिकतम तापमान 32 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
बारिश के कारण सड़कों पर जलभराव की स्थिति हो सकती है, जिससे यातायात भी प्रभावित हो सकता है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अनावश्यक यात्रा से बचें और अगर जरूरी हो तो अतिरिक्त समय लेकर निकलें। बारिश की वजह से दिल्ली के कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है, जिससे घरों और दुकानों में पानी घुस सकता है।
गौरतलब है कि देश की राजधानी दिल्ली में इस बार उम्मीद के अनुरूप कम बारिश हुई है। हालांकि पिछले कुछ दिन में दिल्ली में कई जगह मानसून ने रफ्तार पकड़ी है और अच्छी बारिश हुई है। मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार दिल्ली में अगले 72 घंटों के दौरान रिमझिम बारिश का अनुमान है। इस दौरान कई जगह तेज हवाएं भी चल सकती हैं।
Updated on:
28 Aug 2025 04:40 pm
Published on:
28 Aug 2025 04:36 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
