6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विश्व विजेता पहलवानों का संसद दर्शन, राजस्थान कुश्ती संघ ने बढ़ाया मनोबल

खिलाड़ियों की केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खड़से, महाराष्ट्र विधान सभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और सांसद जगदंबिका पाल से मुलाक़ात

less than 1 minute read
Google source verification

नई दिल्ली। अंडर-17 कुश्ती विश्व चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने वाले अश्विन और कोमल वर्मा ने संसद भवन का भ्रमण किया। इस दौरान राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष राजीव दत्ता ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया। खिलाड़ियों की केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया, केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खड़से, महाराष्ट्र विधान सभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर और सांसद जगदंबिका पाल से मुलाक़ात हुई।

संघ अध्यक्ष राजीव दत्ता ने बताया कि पिछले दिनों एथेंस में आयोजित अंडर-17 कुश्ती विश्व चैंपियनशिप में राजस्थान के खिलाड़ियों ने देश का नाम रोशन किया है। अश्विन ने 65 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक, कोमल वर्मा ने 49 किग्रा फ्री स्टाइल में कांस्य पदक और भीलवाड़ा की कशिश गुर्जर ने क्वार्टर फाइनल तक का शानदार सफर तय किया। कोमल वर्मा, सीकर, राजस्थान की रहने वाली हैं और पिछले 6 वर्षों से कुश्ती में सक्रिय हैं। अश्विन ने बताया कि राजस्थान कुश्ती संघ के अध्यक्ष दत्ता के नेतृत्व में संघ ने नई ऊंचाइयों को छुआ है। यही वजह है कि पहली बार तीन लड़कियां अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में भाग लेने गई है।

खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग करना लक्ष्य

दत्ता ने कहा कि हमारा लक्ष्य युवा प्रतिभाओं को हर संभव सहयोग प्रदान करना है ताकि वे वैश्विक मंच पर देश का गौरव बढ़ाएं। अश्विन, कोमल और कशिश की उपलब्धियां सभी के लिए गर्व का विषय हैं। राजस्थान कुश्ती संघ ने इन खिलाड़ियों की ट्रेनिंग, आवास, भोजन और अन्य सभी खर्चों का वहन किया है। इसके अतिरिक्त, संघ ने प्रोत्साहन के रूप में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक विजेताओं को 1 लाख रुपए, रजत पदक विजेताओं को 50 हजार और कांस्य पदक विजेताओं को 25 हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान करने की अनूठी व्यवस्था शुरू की है। यह सुविधा केवल राजस्थान में ही उपलब्ध है।