बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को याचिकाकर्ता यूट्यूबर एल्विश यादव की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील ने दलील दी कि इस पूरे मामले में एनडीपीएस अधिनियम की धाराएं लागू ही नहीं होतीं, और इन्हें जानबूझकर एक प्रसिद्ध व्यक्ति के खिलाफ सनसनी फैलाने के उद्देश्य से जोड़ा गया है। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत जो आरोप लगाए गए हैं, वे भी कानूनन कमजोर हैं क्योंकि किसी सक्षम अधिकारी द्वारा शिकायत दर्ज नहीं की गई थी।