केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय राज्यों को कोरोना को लेकर SOP लागू करने के निर्देश दिए हैं। सरकारी अस्पतालों को जरूरी दवाएं, पीपीई किट, जांच सुविधाएं, आइसोलेशन बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर, आईसीयू और वेंटिलेटर जैसी सुविधाओं को तैयार रखने को कहा है। केरल में सरकार ने अस्पताल में मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है। साथ ही, जुकाम, खांसी और बुखार जैसे लक्षण वाले मरीजों का कोविड टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है।