करौली. कैलादेवी से दर्शन कर मंडरायल के खिरकन गांव जा रही एक बोलेरो की मंडरायल रोड पर सोमवार शाम सामने से आ रही एक ट्रक से भिड़ंत हो गई। जिससे बोलेरो में सवार नौ जनों की मौत हो गई, जबकि चार जनों का सामान्य चिकित्सालय करौली में उपचार चल रहा है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को सामान्य चिकित्सालय करौली पहुंचाया। वहीं सूचना मिलने पर जिला कलक्टर नीलाभ सक्सेना, पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय तथा एडीएम राजवीर सिंह सामान्य चिकित्सालय पहुंचे और मामले की जानकारी लेकर घायलों की कुशल पूछी। सामान्य चिकित्सालय के पीएमओ डॉक्टर रामकेश मीणा ने बताया कि सामान्य चिकित्सालय में कुल 13 लोग आए थे। जिनमें से आठ लोग मृत थे एक गंभीर घायल की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। इसके अलावा चार अन्य घायल हैं जिनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद अस्पताल में भीड़ जुट गई। इधर घटना के बारे में मृतकों के परिवार के लोगों का पता चला तो कोहराम मच गया। वहीं अस्पताल में घटना की जानकारी लेने के लिए लोगों की भीड़ रही। घायलों के अस्पताल पहुंचने पर चिकित्साकर्मी उपचार के लिए दौड़ पड़े। वहीं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी चिकित्साकर्मियों को इलाज में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतने के निर्देश दिए। सड़क पर बिखरे शव, कार हुई चकनाचूर दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और शव बुरी तरह बिखर गए। खून से लथपथ शवों को देखकर हर कोई स्तब्ध रह गया। इस दौरान लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास के लोग शवों को एक ओर करने में जुट गए। इस दौरान कुछ देर के लिए आवागमन भी बाधित रहा। कार में यात्रियों की संख्या अधिक थी। एक दर्जन लोग सवार होने से ठसाठस भरी हुई थी।

Updated on:
1 Jul 2024, 7:48 PM IST
Published on:
1 Jul 2024, 7:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.