6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

07 जुलाई राशिफल : आर्थिक निवेश के लिए शुभ रहेगा कन्या राशि वालों का दिन

आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, देखें अपना राशिफल
2 min read
Google source verification

image

Tanvi Sharma

Jul 06, 2018

rashifal

07 जुलाई राशिफल : आर्थिक निवेश के लिए शुभ रहेगा कन्या राशि वालों का दिन

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशि: जीवनसाथी के सहयोग से काम पुरे होंगे। आज व्यापार में लाभ के योग हैं। आपकी दिनचर्या में बदलाव आएगा। मिलनसार व्यवहार से समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र के विस्तार के प्रयास सफल होंगे।

वृषभ राशि: आज पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पारिवारिक समस्या के हल होने में मदद मिलेगी। जीवनशैली पर हो रहे खर्चों में कमी जरूरी है। कारोबार में अचानक लाभ मिलने के योग बनेंगे।

मिथुन राशि: आज नए अनुबंध हो सकते है। जो संतान की उन्नति में सहायक होंगे। मानसिक प्रसन्नता होगी। भौतिक सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप ना करें। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी।

कर्क राशि: आप की तरक्की से आप के ही लोगों को परेशानी होगी। उदर संबंधी विकार हो सकते हैं, सतर्क रहें खान पान संयमित रखें। व्यावसायिक श्रेष्ठता बढ़ेगी। आमदनी के स्त्रोत बढ़ेंगे। रुका धन मिलने के योग है।

सिंह राशि: नौकरी में चल रही परेशानी समाप्त होगी। राजनेतिक मामलों में कटु अनुभव मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में तरक्की संभव है। आप की व्यवहार कुशलता का लाभ मिलेगा। व्यसन न करें। अन्यथा अपमानित होना तय है।

कन्या राशि: समय की उपयोगिता को समझें। संतान के करियर में आ रही अड़चने दूर होंगी। जोखिम लेने से बचें। आर्थिक निवेश शुभ रहेगा। संतान सुख संभव है।

तुला राशि: किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास करके अपने निजी संबंधों को कमजोर न करें। अपनी बुद्धि विवेक से काम करें। माता-पिता की सेवा से विमुख न हो, इस अवसर का लाभ लें।

वृश्चिक राशि: आज का दिन आप के लिए बेहत खास होगा। दुसरों को अपमानित करने से बचें। धन कोश में वृद्धि होगी। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।

धनु राशि: अपनी मेहनत से काम करें और दुसरों के भरोसे काम न करें। नया कारोबर शुरू करने का मन बनेगा। परिवार की स्थिति में सुधार होगा। सरकारी, कानूनी विवाद आप के पक्ष में हल होंगे।

मकर राशि: मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। संतान का सुख मिलेगा। माता पिता के स्वास्थ में लाभ होगा। स्वयं पर विश्वास करें औरों की देखा-देखी ना करें।

कुंभ राशि: कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षित होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी। नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। नया कार्य शुरू कर सकते हैं।

मीन राशि: बने काम बिगड़ने से मन दुखी होगा। आप के अपने आप को धोखा दे सकते है, सतर्क रहें। जीवनसाथी से झगड़ा हो सकता है। आर्थिक लाभ होगा, यात्रा संभव हैं। धर्म में रुचि बढ़ेगी।