6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज का राशिफल 10 दिसंबर 2018: आज का दिन इन चार राशियों के लिए बना रहा राजयोग, दिन रहेगा उत्तम

आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, देखें अपना राशिफल
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Dec 10, 2018

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशि: आज खान-पान पर नियंत्रण जरूरी है। व्यर्थ के दिखावे से दूर रहें। मानसिक शांती की तलाश में रहेंगे। संतान के विवाह में विलंब से चिंता होगी। न्यायालयीन कार्य आज पुरे होंगे। व्यवसाय में कोशिशों के बावजूद मंंदी रहेगी।

वृषभ राशिः काम की अधिकता रहेगी। नौकरी में मनचाहा स्थानांतरण व पदोन्नति के भी योग बन रहे हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर कार्य करें। पारिवारिक कार्यों में आप की पूछ परख बढ़ेगी।

मिथुन राशिः आज आपको पत्नी से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति संभव है। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय गलत साबित होंगे।

कर्क राशिः समाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे आत्मबल बढ़ाएंगे। आज साहस, पराक्रम बढ़ेगा। धर्म ग्रंथों के पठन-पाठन में अभिरुचि बढ़ेगी।

सिंह राशिः आप बहूत जल्दी दूसरों के विश्वास में आ जाते हैं, सतर्क रहें। विपरीत परिस्थितियों से दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। व्यापार में परेशानियों का अंत होगा। प्रेम प्रसंग के योग हैं। उधार लिया पैस कैसे चुकाएंगे इसी सोच में परेशान रहेंगे।

कन्या राशिः आप की दिनचर्या में आए बदलाव से निजी कार्य प्रभावित होंगे। परिवार में मांगलिक अवसर आएंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। नौकरों पर नजर रखें।

तुला राशिः आज रुका धन मिलने से धन संग्रह बढ़ेगा। आत्मविश्वास के बल बुते पर आगे बढ़ेंगे। पारिवारिक सुख-संतोष बना रहेगा। मनोरंजन के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज अपनी वस्तुएं संभालकर रखें।

वृश्चिक राशिः अपने स्वास्थ्य के प्रति आप कितने लापरवाह है। किसी नए व्यापार में निवेश करने के योग हैं। आज विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। लाभदायक सौदे होंगे। प्रसिद्धि मिलेगी।

धनु राशिः अपने संबंधों के प्रति आप लापरवाही कर रहे है। व्यवसाय में विकास की योजनाएं बन सकती हैं। आर्थिक अनुकूलता रहने से सुख साधन बढ़ेंगे। निजी जीवन में भागदौड़ के बाद सफलता की संभावना है।आप के लिए शनीदेव की आरधना लाभ दायक रहेगी।

मकर राशीः नौकरी में बदलाव चाहते है पर फैसला लेने में असमंजस्य की स्थित्ति रहेगी। साहित्य पठन में रुचि बढ़ेगी। संतान के भविष्य की चिंता रहेगी। कारोबार में सोच समझकर लिए गए निर्णय शुभ फल देंगे।

कुंभ राशिः समय का सदुपयोग करें। अपनी संगत बदलें। दुसरों की उन्नती से दुखी न हो आप मेहनत करें और संकुचित मानसिकता बदलें। व्यापार में हर किसी पर विश्वास न करें। अपनों से प्रतिस्पर्धा से बचें। कानूनी विवाद पक्ष में हल होंगे।

मीन राशिः समय पर काम होने से मन अशांत रहेगा। कलात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापारिक नवीन योजनाएं बनेंगी। निर्माणकार्य में सुधार होगा। जीवनसाथी की भावनाओं का अपमान करने से बचें। वैवाहिक जीवन में तनाव रहेगा।