5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rashifal 14 अप्रैल 2020: आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है

Rashifal 14 अप्रैल 2020: आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Apr 14, 2020

Rashifal 14 अप्रैल 2020:  आज का दिन मिथुन राशि वालों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी, अस्वस्थता रहेगी। बकाया वसूली होगी। मेहनत अधिक करनी होगी।

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: रोज नई योजना बनती है, पर चालू एक नहीं होती। परिवार में पूछ परख कम होगी। पिता के साथ आज कल अच्छी घुल मिल रही है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भय, चिंता तथा तनाव का माहौल ख़त्म होगा।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: आज का दिन महत्वपूर्ण है। नए लोगों से जरा संभल कर मित्रता करें। किसी देव स्थान का भ्रमण संभव है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। दुर्घटनादि से बचें, विवाद न करें।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: दिन की शुरुआत में आलस हावी रहेगा। संतों का सानिध्य मिलेगा। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। अतिविश्वास हानिकर सिद्ध होगा।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: किसी भी कीमत पर झूकना आप को पसंद नहीं है। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, कार्य में बाधा संभव है। मकान बदलने से लाभ होगा।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: अपने करियर को लेकर आप ईमानदार नहीं हैं। संभल जाएं, संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं, जो लाभ देंगे। कार्यस्थल में उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान होगी।

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। सोच विचार कर व्यापार करें, अन्यथा अचानक हानि संभावित है।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: आप के हौसले से ही आप उन्नती करेंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति संभव है। माता-पिता को अस्वस्थता रहेगी। आपसी विवाद न करें। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रयास अधिक करना पड़ेंगे।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे। आप की गलती के कारण बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। बात-चीत से काम बन जाएंगे। कार्यसिद्धि होगी, सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ होगा, किसी चीज से डरे हुए हैं।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: बड़ों की बात भी मान लेनी चाहिये। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज संभव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: आज किसी से भी विवाद न करें। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। आप की मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेशादि सफल रहेगा। कुबुद्धि से हानि संभव है।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: प्रोफेशन में परिवर्तन चाहते है। पढ़ाई में रूचि की कमी रहेगी। पैरों में दर्द की वजह से अस्त व्यस्त रहेंगे। उत्तेजना से कार्य बिगड़ेगे। व्यय वृद्धि होगी। तनाव तथा चिंता हावी होंगे, जोखिम न उठाएं।