5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

YouTube पर चल रहा था ‘ANSHU MATKA’ चैनल! नंबरों की भविष्यवाणी से करता था ठगी, आरोपी गिरफ्तार

YouTube Satta Channel: दुर्ग में ‘ANSHU MATKA’ YouTube चैनल के जरिए सट्टा-मटका के नंबरों की भविष्यवाणी वाले वीडियो प्रसारित करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन जब्त किए गए।
2 min read
Google source verification
ANSHU MATKA Youtube Channel

ANSHU MATKA Youtube Channel: YouTube पर चल रहा था ‘ANSHU MATKA’ चैनल!(photo-patrika)

ANSHU MATKA Youtube Channel: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सट्टा-मटका के प्रचार के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल का मामला सामने आया है। उतई थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जो YouTube चैनल के जरिए सट्टा-मटका के अंकों की भविष्यवाणी से जुड़े वीडियो बनाकर प्रसारित कर रहा था। पुलिस को सूचना मिलने के बाद कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में उसके द्वारा ‘ANSHU MATKA’ YouTube चैनल के माध्यम से वीडियो अपलोड करने की बात सामने आई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

Satta Matka Case: YouTube पर चल रहा था ‘ANSHU MATKA’ चैनल

पुलिस के मुताबिक आरोपी “ANSHU MATKA” नामक YouTube चैनल/अकाउंट के माध्यम से सट्टा-मटका के अंकों की भविष्यवाणी संबंधी वीडियो तैयार कर उन्हें अपलोड और सार्वजनिक रूप से प्रसारित करता था। इन वीडियो में ‘राजधानी नाईट कल्याण जोड़ी’ नामक सट्टा-मटका के अंकों की भविष्यवाणी की जाती थी।

बस स्टैंड के पास वीडियो बनाते पकड़ा गया

दुर्ग पुलिस को सूचना मिली थी कि डुमरडीह बस स्टैंड स्थित अंजली ब्यूटी पार्लर के पास एक व्यक्ति मोबाइल फोन के जरिए सट्टा-मटका से संबंधित वीडियो बना रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर कार्रवाई की और डुमरडीह निवासी रवि चेलक को पकड़ा।

पूछताछ में सामने आया YouTube चैनल का इस्तेमाल

पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह अपने मोबाइल फोन से “ANSHU MATKA” YouTube चैनल/अकाउंट के जरिए सट्टा-मटका के अंकों की भविष्यवाणी से जुड़े वीडियो बनाकर अपलोड और प्रसारित करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

डिजिटल माध्यम से सट्टे के प्रचार पर पुलिस की नजर

इस मामले ने यह भी दिखाया है कि सट्टा-मटका के प्रचार के लिए सोशल मीडिया और वीडियो प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस ने जब्त मोबाइल फोन और डिजिटल सामग्री के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।