5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव में 16 घंटे बाद भी नहीं मिला महिला का शव, पति ने पुल से फेंका था नदी में, गोताखोर और स्टीमर तलाश में

Unnao News:: उन्नाव में पति ने अपनी पत्नी को गंगा नदी में धक्का देकर चिल्लाया की नदी में कूद गई। खुद ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। लेकिन पुलिस की पूछताछ में पति ने सच्चाई बयां कर दी। 16 घंटे बाद भी महिला की तलाश जारी है।
2 min read
Google source verification
आरोपी पति और पत्नी की फाइल फोटो, फोटो सोर्स- पत्रिका और परिजन

पति ने पत्नी को नदी में फेंका (फोटो सोर्स- पत्रिका)

Husband Pushed Wife into Ganges River: उन्नाव में मायके से ससुराल जाते समय महिला की पति के साथ बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ गई कि गुस्से में पति ने पत्नी को गंगा नदी फेंक दिया और स्वयं पुलिस को फोन करके बताया कि उसकी पत्नी गंगा में कूद गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को तलाशी के लिए लगाया। करीब 16 घंटे बाद भी महिला को बरामद नहीं किया जा सका। गंगा इस समय उफान पर है। बीते दिनों हुई बारिश और पहाड़ी क्षेत्र से आ रहे जल के कारण तेज धारा चल रही है। इस संबंध में स्थानीय थाना प्रभारी ने बताया कि महिला की तलाश के लिए गोताखोरों के साथ स्टीमर को भी लगाया गया है। मामला सफीपुर थाना क्षेत्र का है।

रास्ते में हुआ विवाद

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के सफीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मरौंदा मंझवारा गांव निवासी 19 वर्षीय ऊषा अपने पति 20 वर्षीय सुजीत राजपूत निवासी गाजीपुर थाना बिठूर के साथ अपने ससुराल जा रही थी।‌ शुक्रवार की शाम को मोटरसाइकिल से वापस जाते समय पति-पत्नी के बीच बहस हो गई। सुजीत ने पत्नी पर आरोप लगाया कि उसका किसी के साथ प्रेम संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बड़ा कि सुजीत ने पत्नी उषा को गंगा नदी में धक्का दे दिया। देखते-देखते गंगा नदी के तेज बहाव में गुम हो गई।

पुलिस की पूछताछ में आई सच्चाई

शुरुआत में तो सुजीत ने शोर मचाया कि उसकी पत्नी गंगा नदी में कूद गई। खुद सुजीत ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सफीपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और गोताखोरों को बुलाकर महिला की उषा की तलाश में लगाया। सुजीत से पूछताछ की।

शादी के 2 साल भी नहीं हुए पूरे

परिजनों के अनुसार उषा की शादी 14 दिसंबर 2024 को रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। हंसी खुशी माहौल में हुई शादी के बाद उषा विदा होकर अपने मायके गई थी। लेकिन 2 साल भी पूरे नहीं हुए पत्नी पत्नी के बीच तनाव हो गया। दोनों की रिश्तो में शक के सुई उलझन पैदा कर रही थी। जिसका खौफनाक अंत सामने आया।

क्या कहती है सफीपुर थाना पुलिस?

इधर पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सुजीत ने बताया कि उसकी पत्नी गंगा नदी में छलांग लगा दी। लेकिन आगे की पूछताछ में सुजीत ने सच्चाई बयां कर दी। उसने कहा कि अपनी पत्नी उषा को धक्का दिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी सफीपुर ने बताया कि महिला की तलाश के लिए गोताखोरों के साथ स्टीमर को भी लगाया गया है। तलाश की जा रही है। मौके पर पुलिस के साथ गांव वाले भी मौजूद है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग