1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे के बाद उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे‌‌ भी धंसा, टोल प्लाजा के पास हुआ 7 फुट का गढ्ढा

Meerut Prayagraj Ganga Expressway: उन्नाव में मेरठ से प्रयागराज के बीच बनाया गया गंगा एक्सप्रेसवे पर दरार आ गई। इसके साथ ही करीब सात फीट सड़क धस गई। निर्माण एजेंसी सड़क मरम्मत करवा रही है।
2 min read
Google source verification
गंगा एक्सप्रेसवे का गड्ढा, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब

गंगा एक्सप्रेसवे का गड्ढा, फोटो सोर्स- X वीडियो ग्रैब

Meerut prayagraj Ganga expressway: उन्नाव में कानपुर लखनऊ एक्सप्रेसवे के बाद अब मेरठ- प्रयागराज के बीच बनाये गये गंगा एक्सप्रेसवे चर्चा में आ गया है। जिसमें काफी लंबी दरार आ गई और करीब 7 फीट गहरा गड्ढा हो गया। यह गड्ढा मेरठ से प्रयागराज जाने वाली लेन पर हुआ है। राहगीरों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर इस पर तमाम प्रकार की प्रतिक्रिया आ रही है। राजस्थान पत्रिका वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।‌ इसके पहले टोल प्लाजा के पास पानी भरने का वीडियो वायरल हुआ था। इस संबंध में एजेंसी मैनेजर ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर आई खामियों को ठीक कराया जा रहा है। जल्दी यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। फिलहाल रूट को डायवर्ट किया गया है।

594 किलोमीटर लंबा है गंगा एक्सप्रेसवे

उत्तर प्रदेश के मेरठ से प्रयागराज के बीच 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेसवे बनाया गया है।‌ जो हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ होते हुए प्रयागराज को जाता है। जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 अप्रैल 2026 को हरदोई में किया था।‌ लेकिन गंगा एक्सप्रेसवे पहली बारिश को नहीं झेल पाया। आए दिन चर्चा में बना रहता है।

पहले जल भराव फिर बड़ा गड्ढा

वशीरतगंज टोल प्लाजा के पास सड़क के किनारे दरार आ गई और करीब 7 फीट गहरा गड्ढा हो गया। 423.6 किलोमीटर पर यह गड्ढा हुआ है। एक्सप्रेस सुबह से गुजरने वाले लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब एक्सप्रेस गंगा एक्सप्रेसवे की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। इसके पहले बीते मंगलवार को एक्सप्रेसवे के टोल टैक्स बूथ के पास का वीडियो सामने आया था। जिसमें करीब 2 फिट पानी भर गया था। जिसके कारण वाहनों की गति पर भी प्रभाव पड़ा। ‌

रूट को डाइवर्ट कर मरम्मत कार्य शुरू

गंगा एक्सप्रेसवे का वीडियो सामने आने के बाद संबंधित एजेंसी ने तत्काल मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। बेरीकेडिंग लगा करके यातायात को भी डायवर्ट किया गया है। इसके पहले किलोमीटर संख्या 421 पर भी सड़क धंस गई थी। जिसका वीडियो सामने आने के बाद गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए थे। इसके साथ ही सोनिक गांव के पास एक्सप्रेसवे के किनारे की मिट्टी भी बह गई थी। जिसके कारण सड़क भी क्षतिग्रस्त हो गई। निर्माण एजेंसी ने सड़क का मरम्मत करवा कर सही कराया। इस संबंध में पटेल इंफ्रास्ट्रक्चर के मैनेजर संजीव तिवारी ने बताया की एक्सप्रेसवे पर जहां पर भी एक्सप्रेसवे पर कमी आई है। उनको दूर किया जा रहा है। जल्द से जल्द काम पूरा कर लिया जाएगा।