31 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव में रक्षाबंधन में अनुमति से ज्यादा भीड़ इकट्ठा, डीएम एसडीएम को हटाया, भेजे गए धर्मेंद्र कुमार सिंह

Transfer of SDM: उन्नाव में रक्षाबंधन महोत्सव में अनुमति से अधिक महिलाओं की भीड़ इकट्ठा होने की गाज एसडीएम पर गिरी। डीएम ने एसडीएम को स्थानांतरित करते हुए नई तैनाती की है। महोत्सव में महिलाओं को मुफ्त उपहार मिलना था।
2 min read
Google source verification
डीएम घनश्याम, फोटो सोर्स- सूचना विभाग उन्नाव

डीएम घनश्याम, फोटो सोर्स- सूचना विभाग उन्नाव

Unnao DM transferred SDM: उन्नाव में एनजीओ की तरफ से रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रशासन से अनुमति ली गई थी। लेकिन अनुमति से कहीं ज्यादा संख्या में महिलाएं पहुंच गई। उन्हें मुफ्त में उपहार मिलना था। ‌ महिलाओं की भीड़ की खबर मिलते जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पुलिस बल के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंच गए और उन्होंने स्थिति को संभाला। मंच से लेकर पंडाल तक महिलाओं की भीड़ इकट्ठा थी। जिलाधिकारी ने आयोजकों से कार्यक्रम रद्द करने और उपहार के वितरण पर रोक लगाने को कहा। इसके बाद मंच से घोषणा की गई कि सभी महिलाएं वापस चली जाए। उनका उपहार उनके घर पहुंचा दिया जाएगा। ‌इस बीच जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी पसीना बहाना पड़ा। आज जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को हटाकर नई तैनाती की है।‌ मामला बीघापुर तहसील से जुड़ा है।

30 अगस्त को आयोजित किया गया था कार्यक्रम

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के बीघापुर तहसील अंतर्गत मानपुर में पुष्प फाउंडेशन की तरफ से रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन किया गया था। बीते 30 अगस्त को होने वाले कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंचने लगी। इसके लिए कार्यक्रम के आयोजक पुष्पेंद्र प्रताप सिंह की टीम पिछले कई महीनो से कार्य कर रही थी। पुष्प फाउंडेशन के बैनर तले इसके पहले भी रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन हो चुका था। जिसमें महिलाएं पुष्पेंद्र प्रताप सिंह को राखी बांधती है। इसके बदले फाउंडेशन की तरफ से महिलाओं को उपहार दिया जाता है। उपहार के लालच में बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंची। इसके लिए बस का भी इंतजाम किया गया था।

बरेली की घटना में हो चुकी एक की मौत

भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। बरेली में इसी प्रकार के एक कार्यक्रम में मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो चुकी थी। हादसे को रोकने के लिए प्रशासन ने आयोजकों को कार्यक्रम रद्द करने को कहा। डीएम घनश्याम मीणा और एसएसपी जयप्रकाश सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। डीएम-एसएसपी के मौके पर पहुंचते ही स्थानीय प्रशासन भी अलर्ट हो गया और उन्होंने व्यवस्थित तरीके से महिलाओं को कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाला।

उप जिलाधिकारी पर गिरी गाज

कार्यक्रम स्थल पर इकट्ठा हुई भीड़ और अव्यवस्थाओं को लेकर जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने कड़े कदम उठाए और उन्होंने बीघापुर उप जिलाधिकारी आनंद कुमार नायक को बीघापुर से हटकर बांगरमऊ में एसडीएम न्यायिक के पद पर भेजा है जबकि उनकी जगह पर बांगरमऊ के एसडीएम न्यायिक धर्मेंद्र कुमार सिंह को स्थानांतरित किया गया है।