
मोहल्ले में जलभराव, फोटो सोर्स- पत्रिका
Rainy Day in Unnao: उन्नाव में भारी बारिश को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने आज दो सितंबर को अवकाश घोषित किया है। जारी विज्ञप्ति के अनुसार कक्षा एक से आठ तक के सभी छात्र-छात्राओं के लिए विद्यालय बंद रहेंगे। विज्ञप्ति में विद्यालय से संबंधित विभागीय कार्य पूरे करने का का आदेश दिया गया है। महिला शिक्षकों को आज विशेष अवकाश मिल रहा है। क्योंकि आज हरछठ त्यौहार हैं। इधर भारी बारिश के कारण शहर से लेकर गांव तक पानी ही पानी भरा है। गंगा के निकट स्थित विद्यालयों में बाढ़ का पानी पहुंच गया है। देर रात से ही जिले में बारिश हो रही है। जनजीवन अस्त व्यस्त है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। यह आदेश परिषदीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, समस्त बोर्डों से संचालित मान्यता प्राप्त विद्यालयों में लागू होगा। बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पांडे के हस्ताक्षर से जारी कार्यालय आदेश में बताया गया है कि विद्यालय से संबंधित विभागीय कार्य पूरा करने के लिए विद्यालय खुलेगा। इस दौरान एसएमसी खाता खुलवाने, फैमिली आईडी सृजन, विभिन्न ऑनलाइन पोर्टल के काम को समय से पूरा करना होगा। आदेश का पालन कड़ाई से करने को कहा गया है। इसकी जानकारी महानिदेशक स्कूल शिक्षा, डीएम, सीडीओ सहित अन्य संबंधित विभागों को दी गई है।
जिले में बीते कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है। रुक-रुक कर हो रही बारिश से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। नगर पालिका क्षेत्र में कई मोहल्लों में जल भराव की स्थिति है। अनवर नगर, एबी नगर, लोक नगर, शेखपुर नहर, आदर्श नगर, क्वेटा तालाब आदि क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति है। लोगों को दैनिक कार्यों में को निपटने में काफी परेशानी हो रही है
आज हरछठ का त्यौहार मनाया जा रहा है। इसके बाद श्री कृष्ण जन्माष्टमी भी आ रहा है। जन्माष्टमी के मौके पर कन्हैया के कपड़ों की खूब बिक्री होती है। माला, सजावट के सामान से दुकानें सजी हैं। रंग बिरंगी पन्नियों की भी खूब बिक्री होती है। लेकिन सुबह से शाम हो जाती है खरीदार नहीं पहुंच रहे। बारिश के कारण लोग घर से नहीं निकल रहे हैं। जिससे दुकानदारों को काफी नुकसान होने की संभावना है। आवास विकास कालोनी, बड़ा चौराहा, छोटा चौराहा, धवन रोड, सब्जी मंडी, गांधीनगर तिराहा, शिवनगर, पीडी नगर, पूरन नगर सहित दर्जनों मोहल्ले ऐसे हैं जहां बड़े पैमाने पर दुकान लगाई गई है। लेकिन सन्नाटा पसरा है।
Updated on:
02 Sept 2026 08:46 am
Published on:
02 Sept 2026 08:46 am
