2 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उन्नाव: आउटसोर्स कर्मचारी के लिए खुशखबरी, कुशल श्रमिकों को 22 हजार और अकुशल श्रमिकों को मिलेंगे 20 हजार

Special Day for Outsourcing Employees.: उन्नाव में उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग सेवा निगम की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए बड़ी घोषणा की गई।
2 min read
Google source verification
प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया, फोटो सोर्स- सूचना विभाग

प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया, फोटो सोर्स- सूचना विभाग

Programs for outsourcing employees: उन्नाव में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए आज का दिन खास रहा। जब उत्तर प्रदेश आउटसोर्सिंग सेवा निगम का 'लोगो' का अनावरण किया गया। इस मौके पर वेबसाइट और पोर्टल के विषय में भी जानकारी दी गई। स्थानीय निराला प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार ने कार्य किया है। सरकार का यह निर्णय ऐतिहासिक है जो पूरे देश के लिए उदाहरण बना है। इस मौके पर श्रम विभाग की तरफ से कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत 6 लाभार्थियों और मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के 13 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम सीडीओ, एडीएम वित्त एवं राजस्व, सहित अन्य अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

आउटसोर्सिंग कर्मचारी के लिए खुशखबरी

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश सरकार की तरफ से की गई घोषणाओं के विषय में जानकारी दी गई।‌ निराला प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार ने आउटसोर्सिंग के कुशल कर्मचारी और अकुशल कर्मचारी के मानदेय में वृद्धि की है। अब कुशल कर्मचारियों को 22 हजार और अकुशल कर्मचारियों को 20 हजार प्रति महीने मानदेय दिया जाएगा।

नगर पंचायत में 1449 आउटसोर्सिंग कर्मचारी

सदर विधायक पंकज गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका में 19 और नगर पंचायत में 1449 आउटसोर्सिंग कर्मचारी काम कर रहे हैं।‌ जिनको इस योजना का लाभ मिलेगा। एजेंसी की तरफ से यह मानदेय एक से 5 तारीख के बीच हर हाल उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ईपीएफ और ईएसआई के खाते भी खुलवाए जाएंगे। इनमें भी रकम जमा की जाएगी। एससी-एसटी, ओबीसी, दिव्यांगजन, महिलाओं, ईडब्ल्यूएस, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों और भूतपूर्व सैनिकों को नियमानुसार आरक्षण की सुविधा भी दी जाएगी। प्रशिक्षण देने की भी व्यवस्था की जायेगी। ‌

लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया

कार्यक्रम में नगर पालिका की सफाई कर्मियों, सीवर सफाई आउटसोर्स कर्मचारी को सेवा कार्य में इस्तेमाल किए जाने वाली किट प्रदान की गई। इसके साथ ही श्रम विभाग की तरफ से कन्या विवाह सहायता योजना के अंतर्गत 6 लाभार्थियों को 65-65 हजार और मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के 13 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया गया। ‌इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी कृतिराज, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुशील कुमार गोंड़, परियोजना निदेशक तेजवंत सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी, सहायक श्रम आयुक्त सहित बड़ी संख्या में आउटसोर्सिंग कर्मचारी मौजूद थे।