5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rashifal 20 अप्रैल 2020: आज के दिन आप के कार्यों में गती आएगी

Rashifal 20 अप्रैल 2020: आज के दिन आप के कार्यों में गती आएगी
2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Tanvi Sharma

Apr 20, 2020

Rashifal 20 अप्रैल 2020:  आज के दिन आप के कार्यों में गती आएगी

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशिफल / Aries Horoscope Today: कार्य स्थल पर आ रही समस्या के निदान के लिए कार्य स्थल पर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करें, तुरंत लाभ होगा। हवाई यात्रा के योग बन रहे हैं। पारमार्थिक कार्यों में शामिल होंगे।

वृषभ राशिफल / Taurus Horoscope Today: बेहतर उन्नति के लिए अपने व्यवहार और कार्य प्रणाली में बदलाव की जरूरत है। एक समय पर एक ही काम करें। अधिकारी वर्ग प्रभावित होगा। विद्युत उपकारण खरीद सकते हैं।

मिथुन राशिफल / Gemini Horoscope Today: ग्रह अनुकूल है। आज के दिन आप के कार्यों में गती आएगी। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम-प्रसगों में सफलता मिल सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें।

कर्क राशिफल / Cancer Horoscope Today: आप की सफलता के पीछे आप के परिश्रम के साथ कई लोगों की दुआ भी है। स्वास्थ्य पर धन खर्च होगा। पारिवारिक आयोजन से दूरियां मिट सकती है। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा।

सिंह राशिफल / Leo Horoscope Today: कानूनी अड़चनें आ सकती है। किसी बात से बैचेन रहेंगे। तेल व्यापारी आज ज्यादा मुनाफा कमा सकेंगे। नया व्यपार शुरू हो पाएगा।

कन्या राशिफल / Virgo Horoscope Today: जीवन बहुत छोटा है,.समय रहते अपनी गलतियां सुधार करें। कई दिनों से अटके मसले आज सुलझ सकते हैं। किसी प्रभाव कारी व्यक्ति से मुलाक़ात हो सकती है।

तुला राशिफल / Libra Horoscope Today: चिंता त्यागें, जो होगा अच्छा होगा। व्यर्थ सोचना बंद करें। आप के वाक् चातुर्य से कार्य बन जाएंगे। आप के शत्रु नुकसान पंहुचा सकते हैं। सतर्क रहें। हनुमान जी के सेवा से लाभ होगा।

वृश्चिक राशिफल / Scorpio Horoscope Today: पड़ोसियों से आज विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार के लिए डॉक्टर बदलना पड़ सकता हैं। मोज-मस्ती पर धन खर्च होगा। उपहार मिल सकते हैं। लोगों से संपर्क बढ़ेगा। वाहन सुख संभव है।

धनु राशिफल / Sagittarius Horoscope Today: समय की अस्थिरता से परेशान रहेंगे। पारिवार में आई समस्या का निदान होगा। रंगमंच से जुड़े जातकों के मान में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर खुशनुमा माहौल रहेगा। धन प्राप्ति के योग हैं।

मकर राशिफल / Capricorn Horoscope Today: किसी अनजान पर भरोसा न करें। आज भी कार्य पूरे नहीं हो पाएंगे। खान पान पर पूर्ण नियंत्रण रखें। अकस्मात आये खर्च से बजट प्रभावित होगा। किसी से अकारण विवाद हो सकता है।

कुंभ राशिफल / Aquarius Horoscope Today: व्यपारिक उन्नति के अवसर हैं। कार्यों में आ रही परेशानी से सहज ही निकल जाएंगे। बर्तन व्यापारियों के लिए समय उपयुक्त है। परोपकारी बनें।

मीन राशिफल / Pisces Horoscope Today: धैर्य रखें, जल्दबाजी में नुकसान हो सकता है। कानूनी कार्यों में उलझ सकते हैं। मामूली बात पर विवाद संभव है। भाई बहनों के साथ समय व्यतीत होगा।