9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे को मिला सेवा विस्तार, 31 मई को होने वाले थे रिटायर 

New Delhi: कैबिनेट की नियुक्ति समिति आर्मी चीफ जनरल मनोज पांडे का सेवा विस्तार एक महीने के लिए बढ़ा दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत के थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल मनोज सी. पांडे, जो इस महीने रिटायर होने वाले थे। उन्हें एक महीने का सेवा विस्तार दिया गया है। अब वह 31 मई 2024 की जगह 30 जून 2024 को रिटायर होंगे। आर्मी चीफ के सेवा विस्तार को कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने रविवार को मंजूरी दे दी। जिसके बाद रक्षा मंत्रालय ने यह घोषणा की। मालूम हो कि 30 अप्रैल, 2022 को मनोज पांडे को सीओएएस के रूप में नियुक्त किया गया था।

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने रविवार को दी मंजूरी

मंत्रालय ने कहा कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने रविवार को सेना नियम, 1954 के नियम 16 ए (4) के तहत जनरल पांडे को उनकी सेवानिवृत्ति की सामान्य आयु (31 मई, 2024) से परे, यानी 30 जून, 2024 तक एक महीने की अवधि के लिए विस्तार को मंजूरी दे दी। दिसंबर 1982 में कोर ऑफ इंजीनियर्स (बॉम्बे सैपर्स) में कमीशन प्राप्त जनरल पांडे को 30 अप्रैल, 2022 को सेना प्रमुख नियुक्त किया गया था। जब उन्हें शीर्ष पद पर पदोन्नत किया गया था, तब वह सेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यरत थे।

काम लटकाने और हक मारने में तो कांग्रेस को महारत
दूसरी ओर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पहले की सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि काम लटकाने और हक मारने में तो कांग्रेस को महारत हासिल है। इन्होंने हमारी सेना के वीर जवानों को ‘वन रैंक, वन पेंशन’ तक नहीं मिलने दिया। उन्होंने कहा कि सेना के जवानों के लिए ‘वन रैंक, वन पेंशन’ तब लागू हुई, जब मोदी आया।

ये भी पढ़ें: ‘हमारी इच्छा है कि नरेंद्र मोदी फिर से मुख्यमंत्री बनें’, पटना की रैली में ये क्या बोल गए CM नीतीश