30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

life style astro tips : सोने के गहने पहन रहे हैं, तो हो जाएं सावधान, आर्थिक तंगी कर सकती है परेशान

जिन लोगों को सोना नहीं पहनना चाहिए यदि वे लोग इस धातु को धारण करते हैं, तो उन्हें कई आर्थिक नुकसान झेलने पड़ते हैं। पत्रिका.कॉम इस लेख में आपको बता रहा है कि किन लोगों को सोना पहनना चाहिए और किन लोगों को इस धातु के प्रयोग से बचना चाहिए?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 24 Jan 2023, 1:30 PM IST

astro_tips_for_wearing_gold_jwellery.jpg

ज्योतिष शास्त्र में धातुओं का संबंध सीधे ग्रहों से माना गया है। जैसे चांदी धातु का संबंध चंद्रमा से माना जाता है, ठीक वैसे ही सोने की धातु का संबंध गुरु ग्रह से माना गया है। यहां आपको बताते चलें कि कई ऐसे लोगों को आपने देखा होगा, जिन्हें सोने की ज्वेलरी बेहद पसंद आती है। कई लोग तो ज्यादा से ज्यादा सोना पहनना अपनी शान समझते हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में हर किसी को सोने पहनना गलत माना गया है। दरअसल ज्योतिष शास्त्र में माना गया है कि हर व्यक्ति के लिए सोना पहनना शुभ नहीं होता है। इसलिए जिन लोगों को सोना नहीं पहनना चाहिए यदि वे लोग इस धातु को धारण करते हैं, तो उन्हें कई आर्थिक नुकसान झेलने पड़ते हैं। पत्रिका.कॉम इस लेख में आपको बता रहा है कि किन लोगों को सोना पहनना चाहिए और किन लोगों को इस धातु के प्रयोग से बचना चाहिए?

ये भी पढ़ें: Government Job Alert : एमपी में निकली हैं बंपर सरकारी भर्ती, यहां जानें आपके हाथों में सरकारी नौकरी की रेखा

ये भी पढ़ें: Astro Tips To Get Government Job: हर दिन कर लें ये एक उपाय, सूर्यदेव के आशीर्वाद से सरकारी नौकरी के बनेंगे 100% योग

इन लोगों के लिए सोना पहनना शुभ
ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक जिन व्यक्तियों का जन्म मेष, कर्क, सिंह और धनु लग्न-राशि में हुआ है। इन लोगों के लिए सोना पहनना शुभ माना जाता है।

ये भी पढ़ें: 12 साल बाद गुरु और सूर्य की युति, इन तीन राशियों की बदल रही है किस्मत

ये भी पढ़ें:shivpataleshvar temple in UP: इस मंदिर में अंतिम आस लगाए पहुंचते हैं गंभीर रोगी, भक्तों को सेहत पर दिखता है चमत्कारिक असर

ये भी पढ़ें:पैसा और प्यार में से किसी एक को चुनना हो, तो इन राशियों के लोगों पर कर सकते हैं यकीन

इन लोगों को सोना पहनने से बचना चाहिए
ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक वृषभ, मिथुन, वृश्चिक और कुंभ राशि के लोगों को सोना पहनने से बचना चाहिए। साथ ही जो लोग मोटापे से परेशान होते हैं, उनको सोना पहनने से बचना चाहिए। कहा जाता है गुरु ग्रह के प्रभाव से यह समस्या और अधिक बढ़ सकती है। वहीं जिन लोगों की कुंडली में शनि अशुभ स्थिति में विराजमान हैं तो उन लोगों को सोना धारण करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से किसी बड़े नुकसान से बचा जा सकता है। अगर हाथ में आप सोने की अंगूठी पहनते हैं, तो फिर लोहे का छल्ला या अन्य धातु नहीं पहननी चाहिए। वहीं जिन लोगों को पेट से संबंधित कोई परेशानी रहती हो, तो उन लोगों को भी सोना पहनने से बचना चाहिए। अगर आप पुखराज धारण कर रहे हैं, तो सोने के धातु में जड़वाकर उसे धारण कर सकते हैं।

अलग-अलग अंगों पर सोना धारण करने के प्रभाव भी अलग-अलग
आपको बता दें कि शरीर के अलग-अलग अंगों में सोना पहनने का अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। जैसे गले में सोना पहनने से गुरु ग्रह कुंडली के लग्न भाव में अपना प्रभाव दिखाता है। वहीं अगर कुंडली में गुरु ग्रह सकारात्मक और उच्च हो तो सोना पहन सकते हैं। साथ ही अगर गुरु बृहस्पति कुंडली में कमजोर स्थिति में है, तो भी सोना पहन सकते हैं।