24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केंद्रीय कारागार में प्रतिबंधित सामग्री फेंकने का प्रयास विफल

गांजा, मोबाइल व सिगरेट फेंकने के मामले में चार युवक गिरफ्तार शिवमोग्गा. शिवमोग्गा स्थित केंद्रीय कारागार के भीतर प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाने की कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। इस मामले में तुंगानगर थाना पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने कारागार परिसर में […]

less than 1 minute read
Google source verification
Attempt to throw prohibited items into the central prison foiled

शिवमोग्गा स्थित केंद्रीय कारागार में पहुंचाने की कोशिश के दौरान आरोपियों से बरामद प्रतिबंधित सामग्री।

गांजा, मोबाइल व सिगरेट फेंकने के मामले में चार युवक गिरफ्तार

शिवमोग्गा. शिवमोग्गा स्थित केंद्रीय कारागार के भीतर प्रतिबंधित सामग्री पहुंचाने की कोशिश को पुलिस ने नाकाम कर दिया। इस मामले में तुंगानगर थाना पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार आरोपियों ने कारागार परिसर में काले रंग की टेप में लपेटकर गांजा, मोबाइल फोन, सिगरेट और लाइटर फेंके थे। कारागार कर्मियों ने सतर्कता दिखाते हुए सामग्री को तुरंत जब्त कर लिया और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

जांच के दौरान पुलिस ने सूलेबैलु निवासी मोहम्मद खलंदर उर्फ कल्लू (23), बोम्मनकट्टे निवासी अब्दुल मुनाफ उर्फ मुन्ना (30), कोटेगंगूर निवासी विजय (19) तथा बोम्मनकट्टे निवासी परशुराम (19) को गिरफ्तार किया। वारदात में प्रयुक्त दोपहिया वाहन भी जब्त कर लिया गया है।

पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई त्वरित कार्रवाई से कारागार की सुरक्षा व्यवस्था को भंग करने का प्रयास विफल हो गया। मामले की आगे की जांच जारी है।