6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्क राशि वालो के लिए 2018 लेकर आएगा सुख, समृद्धि तथा पदोन्नतियां

इस राशि के जातक वर्ष 2018 में प्रबंधन को मजबूत करते हुए कार्य संसाधन को सफल बनाएंगे।

2 min read
Google source verification

image

Sunil Sharma

Dec 27, 2017

cancer zodiac sign in hindi

Cancer zodiac sign prediction, aaj ka rashifal

आने वाला नया आंग्ल वर्ष 2018 का आरंभ सोमवार से होकर सोमवार पर ही समाप्त होगा। अंक शास्त्र की मान्यता से देखें तो वर्ष 2018 का कुल योग (01/01/2018) 4 आता है, जिसका स्वामी प्रजापति है। इस दृष्टि से हर्षल ग्रह अपनी सकारात्मक ऊर्जा मानववाद पर बिखेरेगा।

जानिए, भारतीय ज्योतिष शास्त्र की गणना से आपका यह आंग्लवर्ष 2018 आपके लिए क्या-क्या खुशियां, सुख, समृद्धि, सम्पत्ति एवं पदोन्नतियां लेकर के आने वाला है। इस वर्ष बहुत सी आश्चर्यजनक घटनाएं होंगी, जो विज्ञान, धर्म, अध्यात्म एवं प्राकृतिक दृष्टिकोण से पिछले कई वर्षों की आश्चर्यजनक घटनाओं को पीछे छोड़ देंगी।

कर्क
इस राशि के जातक वर्ष 2018 में प्रबंधन को मजबूत करते हुए कार्य संसाधन को सफल बनाएंगे।

जनवरी-फरवरी-मार्च
जनवरी में नेतृत्व क्षमता एवं ऊर्जा में अभिवृद्धि होगी। नए कार्य को चुनौती के रूप में स्वीकार करेंगे। कार्य की दक्षता सफलता एवं बौद्धिक प्रगति के रूप में दिखाई देगी। पद बढ़ेगा।
फरवरी में कार्य का विस्तार होगा। विभागीय जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। सहयोग की भावना प्रतिष्ठा को बलवान बनाएगी। लोगों के मध्य आकर्षण का केन्द्र बिन्दु रहेंगे। कहीं-कहीं बेचैनी अनुभव हो सकती है।
मार्च में उन्नति का समय रहेगा। किसी अन्य क्षेत्र में भी भाग्य आजमाइश करने का प्रयास करेंगे। नए कार्य के लिए अन्य लोगों का सहयेाग अपेक्षित रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देवें।

अप्रेल-मई-जून
अप्रेल में सम्पत्ति की प्राप्ति के येाग बनेंगे। पिता की तरफ से भूमि का लाभ मिल सकता है। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। वैचारिकता पर ध्यान देने की आवश्यकता है। वाणी तथा क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा।
मई में अधिक सोचने की अवस्था गफलत पैदा करेगी। संशय वाला स्वभाव होगा। अविश्वास की स्थितियां बनेंगी। किन्तु लाभ तथा पद की अनुकूलता बनी रहेगी। व्यापारियों के लिए सोचने वाला समय रहेगा।
जून में प्रसन्नता के साथ आगे बढ़ेंगे। कार्य क्षेत्र का विस्तार करने का प्रयास होगा। नौकरी पेशा वाले लोगों को स्थान परिवर्तन करना होगा।

जुलाई-अगस्त-सितम्बर
जुलाई में व्यावसायिक नीतियों का पालन करेंगे। वरिष्ठ वर्ग का भी आदेश मानना होगा। अस्थिरता के चलते क्षेत्र का बदलाव संभव है। अन्य कार्य को भी प्रतिसाद की आवश्यकता रहेगी।
अगस्त में आर्थिक लाभ के लिए प्रयास करेंगे। कार्य क्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। विभाग में भी अस्थिरता वाला वातावरण रहेगा। धैर्य रखना होगा।
सितम्बर में नीतिगत लाभ मिलने लगेगा। व्यापार में भी अनुकूलता का अनुभव होगा। पुरानी योजनाओं का विस्तार होगा। धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

अक्टूबर-नवम्बर-दिसम्बर
अक्टूबर में समय के साथ-साथ कार्य का लाभ मिलने लगेगा। चिकित्सा से जुड़े लोगों को वैदेशिक अवसर मिलेगा। अन्य क्षेत्र में लाभ के अवसर मिलेंगे।
नवम्बर में किसी अपने के माध्यम से मानसिक कष्ट संभव है। परिवार में जिम्मेदारी का पद बढ़ेगा। शान्ति-पुष्टि से समय निकालने का प्रयास करें।
दिसम्बर में समीक्षा करते हुए आने वाले समय का स्वागत करेंगे। नया करने का मन बनेगा। लाभ के लिए बड़ा फैसला ले सकते हैं।