
virgo zodiac sign prediction, aaj ka rashifal
आने वाला नया आंग्ल वर्ष 2018 का आरंभ सोमवार से होकर सोमवार पर ही समाप्त होगा। अंक शास्त्र की मान्यता से देखें तो वर्ष 2018 का कुल योग (01/01/2018) 4 आता है, जिसका स्वामी प्रजापति है। इस दृष्टि से हर्षल ग्रह अपनी सकारात्मक ऊर्जा मानववाद पर बिखेरेगा।
जानिए, भारतीय ज्योतिष शास्त्र की गणना से आपका यह आंग्लवर्ष 2018 आपके लिए क्या-क्या खुशियां, सुख, समृद्धि, सम्पत्ति एवं पदोन्नतियां लेकर के आने वाला है। इस वर्ष बहुत सी आश्चर्यजनक घटनाएं होंगी, जो विज्ञान, धर्म, अध्यात्म एवं प्राकृतिक दृष्टिकोण से पिछले कई वर्षों की आश्चर्यजनक घटनाओं को पीछे छोड़ देंगी।
कन्या
इस राशि के जातकों के लिए यह वर्ष योग्यता तथा आत्मविश्वास का तालमेल लक्ष्य की सफलता देगा।
जनवरी-फरवरी-मार्च
जनवरी में कार्य क्षेत्र में सफलता के साथ-साथ आर्थिक समृद्धि का योग बनेगा। विशिष्ट व्यक्तित्व के धनी लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। जो आगे जाकर हित सिद्धि के लिए सफल साबित होगा।
फरवरी में योग्यता का लाभ मिलेगा। समय की प्रतीक्षा सम्पूर्ण होगी। अन्य क्षेत्र का भी प्रस्ताव स्वीकार करेंगे। स्वयं को पूर्ण रूप से व्यस्त रखने का प्रयास करेंगे।
मार्च में परिवार के साथ समय बीतेगा। अच्छा अनुभव करेंगे। प्रसन्नता के साथ समय बीतेगा। पर्वकाल का लाभ मिलेगा। अनुबंध का रास्ता साफ होगा।
अप्रेल-मई-जून
अप्रेल में नई-नई चुनौतियां बौद्धिक प्रखरता बढ़ाएगी। सरलता से कार्य को साधने का प्रयास करेंगे। व्यावसायिक लाभ का सही समय है। अन्य क्षेत्रों में भी अनुकूलता होगी।
मई में वरिष्ठों से मतभेद की स्थिति बनेगी। पेट की तकलीफ बढ़ेगी। सहजता से समय को स्वयं के अनुकूल बनाने का प्रयास करेंगे। सामंजस्य का समय रहेगा।
जून में योग तथा प्राकृतिक चिकित्सा पर ध्यान जाएगा। स्वयं को प्रसन्न रखने का हर संभव प्रयास करेंगे। कार्य की अधिकता विचलित करेगी। लाभ के लिए प्रयास करेंगे।
जुलाई-अगस्त-सितम्बर
जुलाई में तीर्थ यात्रा का योग बनेगा। परिवार के साथ जाने का समय मिलेगा। परिजनों का साथ हर्षित करेगा। मांगलिक कार्य की भी रूपरेखा संभव है।
अगस्त में थकान वाला समय रहेगा। कार्य का बोझ बढ़ेगा। चिड़चिड़ापन का अनुभव करेंगे। समय रहते प्रतीक्षा करते हुए सभी को साधने का प्रयास करेंगे।
सितम्बर में सामाजिक कार्यक्षेत्र में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। बड़े पद तथा नेतृत्व का प्रभार मिलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवन शैली में बदलाव आएगा।
अक्टूबर-नवम्बर-दिसम्बर
अक्टूबर में समस्याओं का निबटारा इस माह होने की संभावना है। व्यवस्थित रणनीति का सहयोग लेते हुए समाधान करेंगे। धैर्य रखते हुए व्यक्तित्व का परिचय देंगे।
नवम्बर में अन्य व्यक्ति का हित साधने का प्रयास करेंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में संगठन की मजबूती बढ़ेगी। सूदुर क्षेत्र से लाभ के योग संकेत दे रहे हैं।
दिसम्बर में कार्य प्रणाली का विस्तार हो जाने से अनुकूल परिस्थितियों का लाभ मिलेगा। कार्य दक्षता तथा योग्यता का लाभ मिलने से प्रसन्नता होगी। आर्थिक संकट का समाधान होगा।
Published on:
27 Dec 2017 01:59 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
