
Scorpio zodiac sign prediction, aaj ka rashifal
आने वाला नया आंग्ल वर्ष 2018 का आरंभ सोमवार से होकर सोमवार पर ही समाप्त होगा। अंक शास्त्र की मान्यता से देखें तो वर्ष 2018 का कुल योग (01/01/2018) 4 आता है, जिसका स्वामी प्रजापति है। इस दृष्टि से हर्षल ग्रह अपनी सकारात्मक ऊर्जा मानववाद पर बिखेरेगा।
जानिए, भारतीय ज्योतिष शास्त्र की गणना से आपका यह आंग्लवर्ष 2018 आपके लिए क्या-क्या खुशियां, सुख, समृद्धि, सम्पत्ति एवं पदोन्नतियां लेकर के आने वाला है। इस वर्ष बहुत सी आश्चर्यजनक घटनाएं होंगी, जो विज्ञान, धर्म, अध्यात्म एवं प्राकृतिक दृष्टिकोण से पिछले कई वर्षों की आश्चर्यजनक घटनाओं को पीछे छोड़ देंगी।
वृश्चिक
इस राशि के जातक समय की गति को देखते हुए आंतरिक योग्यता का सफल परिचय देंगे।
जनवरी-फरवरी-मार्च
जनवरी में भाग्य का सहयोग मिलेगा। कार्य की प्रगति एवं उन्नति इस माह दिखाई देगी। आर्थिक संकट दूर होगा। मानसिक शांति होने से प्रसन्नता होगी।
फरवरी में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्य क्षेत्र का विस्तार करेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। बाहरी यात्रा भी लाभकारी रहेगी।
मार्च में संगठन की बात करने से बड़ा पद प्राप्त हो सकता है। नकारात्मकताओं के बीच अपनी योग्यताओं को दर्शाना होगा।
अप्रेल-मई-जून
अप्रेल में व्यावसायिक अस्थिरता के चलते मन अशांत रहेगा। काय के प्रति उदासीनता का भाव रहेगा। प्रतीक्षा करेंगे।
मई में पराक्रम में वृद्धि होने से पद वृद्धि के संकेत हैं। लाभ के लिए अन्य संगठनों से व्यापारिक रूप से जुड़ेंगे।
जून में संस्थाओं के माध्यम से सम्मानित होने का योग बनेगा। कार्य में सफलता तथा अनुकूलता रहने से प्रसन्नता का अनुभव होगा।
जुलाई-अगस्त-सितम्बर
जुलाई में ग्रह परिवर्तन से कार्य क्षेत्र की अस्थिरता विचलित करेगी। माह मध्य में परिवर्तन तथा चिंतन का योग बनेगा।
अगस्त में जिम्मेदारियां बढऩे से झुंझलाहट सी महसूस होगी। अज्ञात भय सताएगा। इष्ट साधना से अनुकूलता बनेगी।
सितम्बर में व्यावसायिक नीति का संशोधन करेंगे। आने वाले दिनों में लाभ दिखाई देगा। कार्य तथा व्यवहार का लाभ मिलेगा।
अक्टूबर-नवम्बर-दिसम्बर
अक्टूबर में व्यवस्थित कार्यशैली से प्रसन्नता होगी। पुराने धन की प्राप्ति होने से सकारात्मकता रहेगी। व्यवसायिक लाभ भी मिलेगा।
नवम्बर में पुराने निवेश का लाभ मिलने लगेगा। पारंपरिक क्षेत्र का आधार आगे बढ़ाने में सहायक साबित होगा।
दिसम्बर में सफलता मिलने से प्रसन्नता होगी। परिवार का कद बढ़ेगा। सहयोगियों का सहयोग लाभ देगा।
Published on:
27 Dec 2017 01:55 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
