5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चैत्र अवमास्या के दिन इन उपायों को करने से महालक्ष्मी की हमेशा बनी रहेगी कृपा

चैत्र अमावस्या के दिन यदि पवित्र नदियों में स्नान किया जाए तो जीवन में हमेशा भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है और जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है।

2 min read
Google source verification
amavasya, mahalaxmi, chaitra amavasya 2022, amavasya 2022, amavasya ke upay, अमावस्या 2022, चैत्र अमावस्या,

चैत्र अवमास्या के दिन इन उपायों को करने से महालक्ष्मी की हमेशा बनी रहेगी कृपा

हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बेहद खास माना जाता है। 1 अप्रैल को चैत्र अमावस्या पड़ी है। अमावस्या पर पवित्र नदियों में स्नान करने, पितरों के दान पुण्य और तर्पण करने का बेहद महत्व माना जाता है। अगर चैत्र अमावस्या पर पितरों की पूजा की जाए तो हमारे पितर बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं। इसके अलावा चैत्र अमावस्या पर कुछ खास उपायों को करके आप करियर में तरक्की हासिल कर सकते हैं। जानिए क्या हैं ये उपाय।

-चैत्र अमावस्या के दिन गाय के घी का दीपक जरूरी जलाएं। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि इसमें आपको लाल रंग के धागे का इस्तेमाल करना है। दीपक में थोड़ा सा केसर भी डाल दें। फिर इस दीपक को घर के ईशान कोण में रख दें। कहते हैं इस उपाय को करने के महालक्ष्मी जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं।

-अमावस्या पर भूखे, ज़रूरतमंद या गरीब लोगों को भोजन जरूर कराएं। साथ ही पशु पक्षी को भी भोजन कराएं। अगर संभव हो तो किसी तालाब में जाकर मछलियों को भी आटे की गोलियां डालें। इस उपाय को करने से पितृ तो प्रसन्न होंगे ही साथ ही आपको हर परेशानी से छुटकारा भी मिल जाएगा।

-अगर आपको किसी काम में सफलता नहीं मिल रही है तो चैत्र अमावस्या के दिन चींटियों को आटे में चीनी मिलाकर खिलायें। ऐसा करने से आपके भाग्य में वृद्धि होने लगेगी। जिससे आपके सारे काम बनने लगेंगे।

-चैत्र अमावस्या के दिन अपने घर की छत पर दीपक जला कर रखें। कहते हैं इस उपाय से माता लक्ष्मी की सदैव कृपा बनी रहती है और आपको कभी भी धन की कमी नहीं होती।

-नौकरी, बिजनेस में तरक्की नहीं कर पा रहे हैं या फिर कुंडली में पितृ दोष है तो अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जरूर जलाएं।

-पितरों को प्रसन्न करने के लिए चैत्र अमावस्या के दिन गाय के गोबर के उपले में शुद्ध घी और गुड़ रखकर धूप दें। साथ ही पितरों के पसंद का शुद्ध खाना बनाएं और उसे अपने पितरों को अर्पित करें। ऐसा करने से जीवन में आ रही सभी समस्याओं का अंत हो जाता है।
यह भी पढ़ें: शुक्रवार के दिन इन विशेष उपायों को करने से शुक्र ग्रह होगा मजबूत, बरसेगा पैसा ही पैसा