इसके बाद सीएम मोहन यादव उज्जैन में विक्रमोत्सव-2025 में शामिल हुए। उन्होंने वीर भारत संग्रहालय का भूमिपूजन किया। साथ ही, रूद्र सागर में लाइट एंड साउंड शो का शुभारंभ भी होगा। सम्राट विक्रमादित्य हैरिटेज होटल का लोकार्पण भी किया जाएगा। विक्रम पंचाग-2082 का विमोचन और कार्यक्रम में ड्रोन-शो की प्रस्तुति दी जाएगी। नववर्ष चैत्र प्रतिपदा की संध्या पर भव्य आतिशबाजी भी की जाएगी।