
सीएसके के पूर्व ऑलराउंडर सुरेश रैना। (फोटो सोर्स: IANS)
IPL 2026 का काउंटडाउन शुरू हो गया है, अब दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग के अगले सीजन का आगाज होने में सिर्फ 17 दिन शेष हैं। हाल ही में ऐसी अफवाहों ने काफी जोर पकड़ा था कि सुरेश रैना आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सपोर्ट स्टाफ का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। रिपोर्ट में उन्होंने बतौर फिल्डिंग कोच टीम का हिस्सा बनाने की बात कही जा रही थी। बता दें कि 'चिन्ना थाला' के नाम से मशहूर भारत के पूर्व बल्लेबाजी ऑलराउंडर रैना को 2021 सीजन के बाद फ्रैंचाइजी से बाहर कर दिया गया था।
ज्ञात हो कि सीएसके पिछले साल आईपीएल की पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे रहने के बाद वापसी करना चाहता है, जो टूर्नामेंट शुरू होने के बाद पहली बार हुआ। इस बार रुतुराज गायकवाड़ की अगुवाई में सीएसके से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है, क्योंकि इस बार इस टीम से संजू सैमसन भी खेलने वाले हैं, जो टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट है। वह अच्छी फॉर्म के साथ इस सीजन में सीएसके के अभियान का हिस्सा होंगे। रिपोर्ट की मानें तो 28 मार्च को सीएसके उद्घाटन मैच से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपने अभियान का आगाज कर सकती है।
एक तमिल न्यूज चैनल पर बात करते हुए सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने कन्फर्म किया कि रैना आईपीएल 2026 के लिए फ्रैंचाइजी के फील्डिंग कोच नहीं होंगे। बता दें कि इन अफवाहों को सीएसके के कुछ सोशल मीडिया पोस्ट ने ही हवा दी थी, जिसमें फ्रेंचाइजी ने कहा था कि 22 मार्च को एक बड़ी घोषणा की जाएगी। हालांकि, कई फैंस ने अंदाज़ा लगाया है कि रैना सपोर्ट स्टाफ के तौर पर टीम में शामिल हो सकते हैं। अब इन अफवाहों को खारिज कर दिया गया है। सीईओ ने कहा कि सुरेश रैना फील्डिंग कोच नहीं हैं। यह एक बेबुनियाद अफवाह है।
बता दें कि आईपीएल 2025 के आखिर में रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि सुरेश रैना अगले सीजन में बैटिंग कोच के तौर पर सीएसके में वापस आएंगे। सीएसके के इस लेजेंड से टेलीविजन पर इस बारे में सवाल भी किया गया था, लेकिन उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं बताया।
रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (राजस्थान रॉयल्स से ट्रेड किए गए), एम धोनी (विकेट कीपर), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, नूर अहमद, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, खलील अहमद, रामकृष्ण घोष, मुकेश चौधरी, जेमी ओवरटन, गुरजपनीत सिंह, अंशुल कंबोज, अकील हुसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा (विकेट कीपर), मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर और जैक फाउलक्स
Published on:
11 Mar 2026 02:41 pm
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
