scriptजल गंगा संवर्धन अभियान चलाकर नदी, तालाब, कुआं और बावड़ी को पुनर्जीवित करने का प्रयास | Patrika News
समाचार

जल गंगा संवर्धन अभियान चलाकर नदी, तालाब, कुआं और बावड़ी को पुनर्जीवित करने का प्रयास

गंगा दशहरा को लेकर अधिकारियों को तैयारियों के निर्देश

उमरियाJun 11, 2024 / 03:45 pm

Ayazuddin Siddiqui

गंगा दशहरा को लेकर अधिकारियों को तैयारियों के निर्देश

गंगा दशहरा को लेकर अधिकारियों को तैयारियों के निर्देश

प्रदेश भर मे चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान का संचालन उमरिया जिले में कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। कलेक्टर ने बताया कि यह अभियान विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून से प्रारंभ हुआ है जो 16 जून तक चलेगा। इस दौरान मंदिरों की साफ-सफाई एवं पुताई का कार्य भी स्थानीय निकायों के माध्यम से किया जाएगा। 16 जून गंगा दशहरा को जल संवर्धन पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन नदी एवं तालाबों के घाट पर किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि जिले के सभी नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को गंगा दशहरा का आयोजन नदी, तालाबों एवं धार्मिक स्थलों के घाटों पर करने के निर्देश दिए है। जिला मुख्यालय उमरिया में यह कार्यक्रम उमरार नदी के तट पर खलेसर घाट में, पाली में सगरा तालाब की मेढ पर, चंदिया में खेर माई मंदिर की मेढ पर, नौरोजाबाद में राम मंदिर के पास तथा मानपुर में मढिया तालाब मंदिर में किया जाएगा। इसके लिए सभी अधिकारियों को आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, अपर कलेक्टर शिवगोविंद सिंह मरकाम, एसडीएम बांधवगढ़ रीता डेहरिया, एसडीएम मानपुर कमलेश नीरज, एसडीएम पाली टीआर नाग, डिप्टी, कलेक्टर मीनाक्षी इंगले सहित जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।
जल और वन की सुरक्षा करना हम सभी का दायित्व है
जल गंगा संवर्धन अभियान का मुख्य उद्देेश्य जल संरचनाओं को व्यवस्थित करना, तालाबों, कुण्डो, बावडी के पानी को संजोने, घाटों की सफाई करना है। इसी उददेश्य से बरसबपुर तहसील के खेरमाता तालाब में यह अभियान संचालित किया गया। तालाब का गहरीकरण होने के बाद इस पानी का उपयोग पशु पक्षी के साथ मानव कर सकेंगे। यह बात मानपुर विधायक ने ग्राम बरबसपुर के खेरमाता तालाब में आयोजित श्रमदान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। कलेक्टर धरणेन्द कुमार जैन ने कहा कि जिले के समस्त नगरीय एवं ग्रामीण निकायों में 5 जून से 16 जून तक जल स्त्रोतों तथा नदी, तालाबों, कुओं, बावड़ी तथा अन्य जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुर्नजीवन करने के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। जल और वन का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व है, जिसकी सुरक्षा का दायित्व भी हम सभी का है। वहीं सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह ने कहा कि इस अभियान से स्वयं जन सामान्य जुडकऱ श्रमदान के कार्य में आगे आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामवासी स्वयं अपने हाथो में फावडा तगाडी लेकर तालाब के किनारे पहुंचकर श्रमदान कर रहे है और अन्य लोगों को भी पानी के महत्व को बताते हुए संरक्षित करने का कार्य कर रहे है। जिले में तालाबों के जीर्णोद्धार, गहरीकरण का कार्य निरंतर किया जा रहा है। कार्यक्रम को जनपद अध्यक्ष मानपुर ममता सिंह, जनपद सदस्य हरी सिंह ने भी संबोधित करते जल गंगा संवर्धन अभियान की जानकारी दी। इस अवसर पर एसडीएम मानपुर कमलेश नीरज, सीईओ जनपद पंचायत राजेन्द्र त्रिपाठी, उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. केके पांडे, जिला समन्वयक सर्व शिक्षा अभियान सुशील मिश्रा, सरपंच, सचिव सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Hindi News/ News Bulletin / जल गंगा संवर्धन अभियान चलाकर नदी, तालाब, कुआं और बावड़ी को पुनर्जीवित करने का प्रयास

ट्रेंडिंग वीडियो