
मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने गांधीनगर में एक पेड मां के नाम अभियान को अंतिम रूप देने को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रेरित 'एक पेड़ मां के नाम ' अभियान के तहत आगामी सितम्बर माह तक गुजरात में 12.20 करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। अहमदाबाद महानगरपालिका की ओर से मिशन थ्री मिलियन ट्री के अंतर्गत 100 दिन में 30 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य है।
मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित बैठक में इस अभियान को अंतिम रूप दे दिया गया है। वन विभाग आगामी वन महोत्सव के अंतर्गत तहसील और गांव स्तर पर इस अभियान को शुरू करेगा। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में पौधरोपण के लिए राज्यव्यापी अभियान चलाने का निर्णय किया गया है। जिसमें कहा गया है कि सितम्बर तक 12.20 करोड़ और मार्च तक राज्यभर में 17 करोड़ पेड़ लगाने का लक्ष्य है।
उच्च अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कहा गया है कि भारत सरकार के मेरी लाइफ पोर्टल पर देशभर में रोपे गए पौधों की जानकारी दी गई है, जिसमें गुजरात के 33 जिलों में चार करोड़ 3 लाख 33 हजार पौधे लगाए गए हैं। इस मामले में गुजरात देश में दूसरा सबसे अधिक पौधे रोपने वाला राज्य है। बैठक में कहा गया है कि 75वें वन महोत्सव के दौरान 'एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत तहसील और गांव स्तर पर 10.50 करोड़ पौधे वितरित किए जाएंगे।
अहमदाबाद में आठ फीसदी ग्रीन कवर बढ़ने का अनुमान
अहमदाबाद महानगरपालिका क्षेत्र में 100 दिनों में 30 लाख पेड़ लगाए जाएंगे। इन पौधों के रोपे जाने से हरियाली का आवरण छह से आठ फीसदी तक बढ़ने का अनुमान है। शहर में बगीचों, तालाब व मनपा संचालित पार्टी प्लॉट और अन्य जगहों पर पौधरोपण किए जाएंगे।
Updated on:
22 Jul 2024 09:26 pm
Published on:
22 Jul 2024 09:25 pm
बड़ी खबरें
View Allसमाचार
ट्रेंडिंग
