31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एकता मंच करेगा श्री मुक्ति धाम में गरुड़ वाहन संचालन

हनुमानगढ़

•

image

Manoj Goyal

•

Updated: 17 Mar 2025, 8:01 PM IST

हनुमानगढ़ जंक्शन के मुक्ति धाम में विधायक को स्मृति चिन्ह प्रदान करते एकतामंच सदस्य।

-श्री मुक्तिधाम में श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन

-श्री मुक्तिधाम में उमड़ा जनसमूह

एकता मंच करेगा श्री मुक्ति धाम में गरुड़ वाहन संचालन

हनुमानगढ़। सामाजिक संस्था एकता मंच हनुमानगढ़ और रोट्रैक्ट क्लब पिंक की ओर से हनुमानगढ़ जंक्शन में बाईपास पर स्थित श्री मुक्ति धाम (कल्याण भूमि) में श्री सुंदरकांड पाठ का रविवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अपार जनसमूह उमड़ा। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुई। श्री सुंदरकांड पाठ का संगीतमय गुणगान श्री कृष्ण को सेवा सुंदरकांड मंडल के सदस्यों ने किया। एकता मंच अध्यक्ष विनोद दुग्गड़ ने श्री मुक्तिधाम ने शव वाहन की आवश्यकता बताते हुए कहा कि एकता मंच सदस्य सामूहिक रूप से धन संग्रह कर श्री मुक्तिधाम में जल्द ही शव वाहन लाएंगे। विधायक श्री गणेश राज बंसल ने श्री मुक्ति धाम को लेकर एकता मंच के प्रयासों को सराहनीय बताया।

एकता मंच अध्यक्ष श्री विनोद दुगड़ ने बताया कि श्री मुक्तिधाम के बेहतर संचालन और आमजन को श्री मुक्ति धाम से जोडऩे के लिए रविवार को श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन श्री मुक्तिधाम में किया गया। जिसमें श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज का गुणगान किया। इस अवसर पर आवासन मंडल कॉलोनी और नई खुंजा क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं और पुरुष शामिल उपस्थित हुए।

कार्यक्रम में विधायक श्री गणेश राज बंसल, नगर परिषद के विधि सलाहकार अमित महेश्वरी, प्रिंसिपल पवन कौशिक, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री प्यारेलाल बंसल, इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के पदाधिकारी मुकेश मित्तल, उमाशंकर अग्रवाल, इंजीनियर एसपी गर्ग, विजय वर्मा, एडवोकेट ओम प्रकाश अग्रवाल, पूर्व परिषद तरुण विजय, मनोज बडसीवाल, जेल अधीक्षक नरेंद्र स्वामी, श्री मुक्तिधाम सेवा समिति के अध्यक्ष शिवरतन खडग़ावत, कोषाध्यक्ष सुभाष मित्तल, रोटरेक्ट क्लब पिंक अध्यक्ष मनीषा सिंगला, एकता मंच संरक्षक के हेमंत गोयल, विजय बलाडिया, अध्यक्ष विनोद दुग्गड़, उपाध्यक्ष राजेश मिढा, सौरभ शर्मा, कोषाध्यक्ष आशीष गोयल, मनोज प्रजापत, मुकेश बडगूजर, सरबजीत सिंह, सुरेश धमीजा, मनीष अग्रवाल, शंकर सिंह नरुका, करणवीर सिंह, प्रहलाद जांगिड़, दीपक अग्रवाल, मानवेंद्र भादू,संजीव गोयल, हरपाल राय गर्ग, जितेन्द्र पाल गर्ग, मनमोहन गर्ग, सतीश गोयल, पारस गर्ग,अशोक नंदा,आत्माराम वर्मा मनीष अरोड़ा, मनीष सिंगला, रजनीश गोदारा, रविन्द्र डालमिया, सुशांत डोडा गुरदीप सिंह, गणेश सोलंकी आदि सदस्य शामिल हुए।स्काउट गाइड के बच्चों ने व्यवस्था का जिम्मा बखूबी निभाया।