11 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

<strong>विवरण</strong> संगीत सोम का जन्म एक जनवरी 1979को मेरठ जिले की सरधना तहसील के गांव आलमगीर में हुआ। उनके पिता का नाम ठाकुर ओमवीर सिंह है। संगीत सोम ने अपनी इंटर तक की पढ़ाई मुजफ्फरनगर जिले के खतौली स्थित केके जैन इंटर कॉलेज से पूरी की। संगीत सोम की शादी प्रीती सोम संगी से हुई है। संगीत सोम भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं। उन्होंने सरधना विधानसभा सीट से एमएलए का चुनाव जीता। इसके बाद उन्होंने हिंदूवादी नेता की छवि बनाई। कुछ छत्रिय संगठनों ने उन्हें ' महाठाकुरवीर' की उपाधि दी गई। वह 2013 में मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपियों में से एक हैं। संगीत सोम के खिलाफ 24 सितंबर 2013 को नेशनल सिक्योरिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। &nbsp;<strong>राजनैतिक करियर</strong> संगीत सोम ने 2007 में बसपा से राजनैतिक करियर की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने सन् 2009 में समाजवादी पार्टी जॉइन की। वह इन दोनों पार्टियों के बाद सन् 2011 में भाजपा में शामिल हुए। इसके बाद 2012 में सरधना विधानसभा सीट से विधायक चुने गए। संगीत सोम दोबारा 2017 में विधायक चुने गए।





बड़ी खबरें

View All

Patrika Special