22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मीटर की धुंधली तस्वीर से बिजली चोरी का खेल, जांच में 4400 उपभोक्ता हुए बेनकाब

-बिजली कंपनी की जांच में खुलासा, कार्रवाई के बाद तीन हजार घरों में ठुकवाए स्मार्ट मीटर, सक्षम परिवार के लोग भी शामिल -एक साल में कंपनी ने 34000 में से 31000घरों में लगवाए स्मार्ट मीटर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

दमोह

•

image

Aakash Tiwari

•

Updated: 16 Jun 2025, 11:32 AM IST


दमोह. शहर में मीटर वाचकों के साथ सांठगाठ कर बिजली चोरी करने ४४०० उपभोक्ताओं को चिंहित कर लिया है। इन पर कंपनी ने बड़ी कार्रवाई की है। फोटो रिडिंग को आधार बनाया बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं को पकड़ा है। जांच में पाया कि शहर में ४४०० उपभोक्ता ऐसे हैं, जिनकी फोटो रिडिंग कभी भी साफ नहीं आई है। कंपनी को अंदेशा था कि ऐसे उपभोक्ता मीटर वाचकों से सांठगाठ कर मीटर रीडिंग को मेनेज कर जमकर बिजली का उपयोग कर रहे हैं। और शासन द्वारा दी जा रही सब्सिडी ले रहे हैं। कंपनी ने दो महीने के अंदर तीन हजार बिजली उपभोक्ताओं पर सख्ती दिखाई और उनके घरों में स्मार्ट मीटर ठुकवा दिए हैं। शेष बचे १४०० उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया जारी है।
-सक्षम लोग कर रहे बिजली चोरी
बिजली कंपनी के अधिकारियों की माने तो स्मार्ट मीटर लगने से पहले फोटो रीडिंग की जाती थी। जांच में ऐसे बिजली उपभोक्ता चिंहित किए, जिनके सालों से फोटी रिडिंग साफ नहीं आई। ऐसे उपभोक्ताओं की संख्य चार हजार से ज्यादा मिली। इनमें ज्यादातर सक्षम लोग हैं, जो घरों में एसी, कूलर, पंखे और अन्य बिजली के उपकरणों का उपयोग कर रहे हैं।
-खपत का अंदाजा नहीं है उपभोक्ताओं को
एक दिन में कितनी यूनिट बिजली की खपत होती है। इसका अंदाजा ज्यादातर उपभोक्ताओं को नहीं है। यह बात स्मार्ट मीटर लगने के बाद सामने आ रही है। दरअसल शासन १५० यूनिट बिजली की खपत होने तक सब्सिडी मिलती है, लेकिन उससे एक यूनिट बिजली की खपत ज्यादा होने पर यह लाभ नहीं दिया जाता है। खपत का अंदाजा न होने के कारण कई उपभोक्ताओं को बिजली के बिल भारी लग रहे हैं।
फैक्ट फाइल
-शहर में ३४००० बिजली उपभोक्ता हैं।
-एक साल में ३१००० घरों में स्मार्ट मीटर लग चुके हैं।
-३००० घरों में लगना है स्मार्ट मीटर
-एक साल में ६३० बिजली चोरी के केस बने।
-हर महीने बिल जमा न करने वाले ४०० उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जा रहे हैं।
-एक साल में ८० उपभोक्ताओं के बैंक अकाउंट हुए सीज

वर्शन
स्मार्ट मीटर लगने के बाद लोगों को बिजली का उपयोग करना आया है। उन्हें ज्यादा तकलीफ हो रही है, जो वर्षों से चोरी की बिजली जला रहे थे। हमने ऐसे उपभोक्ता चिंहित किए हैं, जिनकी संख्या ४४०० है। यह मीटर वाचकों से सांठगांठ करके रीडिंग मेनेज कर रहे थे। ३००० घरों में स्मार्ट मीटर लगा दिए हैं। इन्हीं लोगों को ही दिक्कत है। अन्य उपभोक्ता समय पर बिल भर रहे हैं।

एमएल साहू, ई ई बिजली कंपनी