मानवी कहती हैं, ‘इस फादर्स डे पर मैं अपने पिता को 100 पेड़ समर्पित कर रही हूं, जिन्होंने हमें किसी भी तूफान का सामना करने की ताकत के साथ-साथ देश, पर्यावरण और समाज के लिए कुछ लौटाने की भावना दी। मुझे खुशी है कि ये पेड़ उत्तराखंड की जैव विविधता को समृद्ध करेंगे, जहां पिछले 20 वर्षों में विभिन्न विकास कार्यों के चलते करीब 50,000 हेक्टेयर जंगल नष्ट हो चुके हैं।’
मानवी की ओर से से समर्पित पेड़ परियोजना का हिस्सा होंगे, जिसे सोशल एंटरप्राइज उत्तराखंड के बडक़ोट क्षेत्र में चला रहा है। यह क्षेत्र जल संकट, हरित आवरण में कमी और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। बढ़ते तापमान ने पर्यटन को प्रभावित किया है, जिससे स्थानीय लोगों की आजीविका पर असर पड़ा है। यह परियोजना स्थानीय लोगों की भागीदारी से टिकाऊ तरीके अपनाकर पर्यावरण और समुदाय दोनों के लिए लाभकारी होगी।