20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जल गंगा संवर्धन : भावी पीढ़ी को आक्सीजन के लिए जलीय संरचनाओं को संरक्षित के साथ पौध रोपण करना होगा

नगर निगम ने एक अप्रेल को जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के दौरान शहर में जलीय संरचनाओं को संरक्षित करेंगे। तालाबों के साथ बगीचों में पौधा रोपण। पानी के अपव्यय को रोकने रोकेगें। नालों के पानी को नदियों में पहुंचने से पहले शोधन कार्य करेंगे ।

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Apr 02, 2025

Jal Ganga Conservation Campaign:

जल गंगा संवर्धन अभियान शुभारंभ अवसर पर पौध रोपण करतीं महापौर



नगरीय क्षेत्र में एक अप्रेल को जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ हुआ। इस दौरान शहर की जलीय संरचनाओं को बेहतर करने और पानी के अपव्यय को रोकने पर कार्य योजना तैयार की गई। नए जल स्रोतों के साथ पुराने को संरक्षित का संकल्प लिया गया। अभियान का शुभारंभ महापौर, एमआईसी सदस्यों ने पौध रोपण के साथ किया।

जलीय संरचनाओं को करेंगे संरक्षित

नगर निगम ने एक अप्रेल को जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ किया। अभियान के दौरान शहर में जलीय संरचनाओं को संरक्षित करेंगे। तालाबों के साथ बगीचों में पौधा रोपण। पानी के अपव्यय को रोकने रोकेगें। नालों के पानी को नदियों में पहुंचने से पहले शोधन कार्य करेंगे । नौ स्थालों पर प्याऊ स्थल के साथ ही पानी अपव्यय रोकेंगे। अभियान का बुधवार की सुबह महापौर अमृता यादव की अध्यक्षता में शुभारंभ हुआ। झीलों उद्यान परिसर में तालाब की बांध पर फल, छायादार पौधा रोपण किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जल संरक्षण से ही भावी पीढ़ी को आक्सीजन मिलेगी। आज का पौध रोपण कल की जिंदगी में हरियाली लाएगी।

जल गंगा अभियान शुभारंभ पर किया पौधरोपण

झीलों उद्यान में तालाब की बांध पर फल व छायादार पौधरोपण किया, रामेश्वर कुंड में सफाई अभियान चलाकर एक टन कचरा एकत्रित किया। अभियान की शुरुआत सरस्वती माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुई। निगम आयुक्त प्रियंका सिंह राजावत ने योजना की जानकारी के साथ लक्षित कार्यों पर प्रकाश डाला। महापौर अमृता यादव ने अभियान में जनता से सक्रिय भागीदारी का आग्रह किया। भाजपा जिला अध्यक्ष राजपाल तोमर ने जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर बल दिया। इस दौरान एमआइसी सदस्यों के साथ निगम के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

रामेश्वर कुंड में श्रमदान कर की सफाई

अभियान के तहत स्कूली बच्चों और शहर के नागरिक रामेश्वर कुंड पर श्रमदान कर सफाई अभियान की। कार्यक्रम के दौरान कुंड से फूल-माला एवं अन्य कचरा एकत्र कर सफाई की। करीब 1 टन कचरा एकत्रित किया । इस दौरान सभी ने जल स्रोतों की स्वच्छता और संरक्षण को लेकर संकल्प लिया। इस अभियान में इम्पीरियल इंस्टीट्यूट के छात्रों ने राहुल की अगुवाई में सक्रिय भागीदारी निभाई।

तालाबों व बगीचों में रोपे जाएंगे पौधे

नागचून तालाब क्षेत्र एवं नवकार नगर तीन-तीन हजार पौधों का रोपण, इसी तरह किशोर कुमार स्मारक के पीछे एवं ट्रेंचिंग ग्राउंड मार्ग 500-500 पौधे। अभियान के दौरान कारगिल बगीचा, संतोषी माता बगीचा, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बगीचा, हनुमान नगर बगीचा, दादाजी ग्रीन सिटी बगीचा आदि में पौधा रोपण होगा।

शहर में 9 स्थानों पर प्याऊ स्थल होंगे स्थापित

शहर में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने 9 स्थानों पर प्याऊ स्थापित जाएंगे। इसमें सूरजकुंड बस स्टैंड, जोन कार्यालय-1, पुराना बस स्टैंड, नगर निगम कार्यालय, शिवाजी चौक ऑटो स्टैंड, अंबेडकर चौराहा, नवीन बस स्टैंड, पार्वती बाई धर्मशाला,जलेबी चौक।

पानी अपव्यय रोकने लीकेज कार्य

चीराखदान, पुरानी मल्टी, महेश नगर, गणेशगंज ( तिवारी जी के घर के पास), रामनगर, गुलमोहर कॉलोनी, भगत सिंह वार्ड (घासपुरा), पदमकुंड वार्ड (किराना दुकान के पास), महालक्ष्मी वार्ड (मंदिर के पास)।

रेनवाटर हार्वेस्टिंग कार्य

जल संरक्षण को बढ़ावा देने 9 स्थानों पर रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किए जाएंगे। इसमें एकलव्य कोचिंग के पास, पटेल किराना, आनंद नगर, अनमोल बिहार कॉलोनी, रोशन कुआं, यादव गैराज के पास, प्रीतम इंडस्ट्रीज, ठक्कर बप्पा स्कूल, विद्युत नगर, पदवा मस्जिद के पास।

नालों के शोधन एवं जल स्रोत प्रबंधन कार्य

शहर में 10 नालों के शोधन कार्य किए जाएंगे। इसमें नदियों को दूषित होने से बचाया जा सके। साथ ही, एक्विफर मैनेजमेंट और अन्य जल संरक्षण कार्य भी इस अभियान के तहत किए जाएंगे।