
Grah Gochar in March 2023 After Holi: ग्रह-नक्षत्रों की चाल उनके राशि परिवर्तन का प्रभाव राशि चक्र की सभी 12 राशियों पर पड़ता है। यह शुभ या अशुभ रूप में प्रभावित कर सकता है। मार्च के इस महीने में 4 बड़े ग्रह गोचर करेंगे। ये चार बड़े ग्रह बुध, शनि, सूर्य और शुक्र अपनी चाल बदल देंगे। इन ग्रहों के बदलाव से कुछ राशियों को लाभ होगा, जबकि कुछ राशियों को इस दौरान अलर्ट रहना होगा। तो कुछ राशियों पर इसका मिला-जुला असर पड़ेगा। यहां जानें होली मनाने के बाद किसकी बदलने वाली है किस्मत, मिलने वाला है लाभ ही लाभ...
6 मार्च 2023 को शनि हो चुके हैं उदय
महीने की शुरुआत में ही यानी होली के एक दिन पहले 6 मार्च को शनि स्वराशि कुंभ में उदय हो चुके हैं। शनि सोमवार की रात 11 बजकर 36 मिनट पर कुंभ राशि में उदय हुए हैं। वहीं, कुंभ राशि में सूर्य और बुध भी विराजमान होंगे। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, शनि के उदित अवस्था में आने से कुछ राशियों को आर्थिक लाभ मिलेगा। शनि के इस स्थिति में आने से वृषभ, सिंह, तुला और कुंभ राशियों को लाभ होगा।
शुक्र का गोचर
शुक्र ग्रह 12 मार्च 2023, बुधवार को मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र को धन, सुख समृद्धि का कारक ग्रह माना गया है। शुक्र मेष राशि में सुबह 8 बजकर 13 मिनट पर गोचर करेंगे।
सूर्य देव करेंगे गोचर
मार्च के इस महीने के बीच में सूर्य देव भी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। 15 मार्च को सूर्य देव सुबह 6 बजकर 13 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य के गोचर से कुछ राशियों के लोगों पर खुशियां जमकर बरसेंगी।
इन ग्रहों के गोचर से इन राशियों को रहना होगा अलर्ट
मेष राशि
मार्च के महीने में मेष राशि पर राहु की दृष्टि होगी, जिससे मार्च का महीना इन लोगों के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है। ग्रहों के इस संयोग से पारिवारिक जीवन में समस्या आ सकती है। इस दौरान आप मेहनत करेंगे लेकिन, उसके धन लाभ कम होगा। पुरानी बीमारी दोबारा हो सकती है। बिजनेस वालों के लिए ये समय उतार चढ़ाव भरा रहेगा।
सिंह
मार्च के महीने में सिंह राशि के लोगों पर सूर्य की दृष्टि रहेगी। इस समय आपको मानसिक कष्टों का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में धन लाभ कम होगा। दाम्पत्य जीवन में परेशानी आ सकती है। आपको सेहत संबंधी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।
कन्या
मार्च में ग्रहों के गोचर से कन्या राशि वालों को आर्थिक मामलों में समस्याओं का सामना करना होगा। इस अवधि में इस राशि के लोगों को धन हानि हो सकती है। खर्चों में वृद्धि हो सकती है। बिजनेस करने वालों के लिए यह समय काफी भागदौड़ वाला रहेगा। सहकर्मियों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। सेहत के मामले में लापरवाही करने से बचना चाहिए।
कुंभ राशि
मार्च में ग्रहों के संयोग के कारण कुंभ राशि के लोगों को कार्य क्षेत्र में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपके बिजनेस में परिवर्तन हो सकता है। इस अवधि में परिवार के साथ आपकी नोक-झोंक भी हो सकती है।
Updated on:
08 Mar 2023 12:38 pm
Published on:
08 Mar 2023 12:36 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
