2 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बोरिंग हुई पुरानी गुजिया! इस होली ट्राई करें बाकलावा और क्रॉसओन्ट स्टाइल गुजिया, यहां देखें रेसिपी

Holi Gujiya recipe: आज के स्टोरी में हम पलक जिंदल, जो द शुगर डूडल नाम की एक होम बेकर हैं, उनके द्वारा शेयर की गई क्रॉसओन्ट गुजिया और बाकलावा गुजिया की रेसिपी साझा कर रहे हैं। ये रेसिपी ट्रेडिशनल गुजिया की तुलना में आसान हैं और खाने में बहुत टेस्टी है।

2 min read
Google source verification
Gujiya recipe

Gujiya recipe| image credit chatgpt

Holi Gujiya recipe: होली गुजिया के बिना अधूरी लगती है। अब लोग हेल्थ कॉन्शियस होने की वजह से ट्रेडिशनल गुजिया के बजाय हेल्दी गुजिया खाना ज्यादा पसंद कर रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल होने या ट्रेंड को फॉलो करने के लिए लोग तरह-तरह के नए वैरायटी के गुजिया भी बना रहे हैं।
ऐसे में अगर आप भी इस साल ट्रेडिशनल गुजिया के बजाय कुछ नया बनाने का सोच रही हैं, तो हमारी आज की यह स्टोरी आपके लिए है। आज के स्टोरी में हम पलक जिंदल, जो द शुगर डूडल नाम की एक होम बेकर हैं, उनके द्वारा शेयर की गई क्रॉसओन्ट गुजिया और बाकलावा गुजिया की रेसिपी साझा कर रहे हैं। ये रेसिपी ट्रेडिशनल गुजिया की तुलना में आसान हैं और खाने में बहुत टेस्टी है। आइए जानते हैं विस्तार से।

क्रॉसओन्ट गुजिया (Croissant Gujiya)

सामग्री:

  • रेडी-टू-यूज क्रॉसओन्ट डो (ट्रायंगल शेप में)
  • 1 कप खोया/मावा (कद्दूकस किया हुआ)
  • 2–3 बड़े चम्मच पाउडर शुगर (स्वादानुसार)
  • 2 बड़े चम्मच कटे हुए बादाम और पिस्ता
  • ½ छोटा चम्मच इलायची पाउडर
  • दूध (किनारे सील करने और ऊपर ब्रश करने के लिए)

बनाने का तरीका:

  1. सबसे पहले खोया को हल्का गर्म करें ताकि उसमें नमी न रहे। फिर इसे ठंडा करके उसमें शुगर, मेवे और इलायची मिलाएं।
  2. क्रॉसओन्ट ट्रायंगल्स को थोड़ा रोल करें और चौड़े हिस्से पर 1 टेबलस्पून फिलिंग रखें। इसे आधा-चांद शेप में फोल्ड करें और किनारों को दूध लगाकर दबा दें।
  3. ओवन में 180°C पर 12–15 मिनट तक बेक करें। अगर एयर फ्रायर इस्तेमाल कर रहे हैं तो 170°C पर 8–10 मिनट।
  4. आप चाहें तो इसके ऊपर हल्का पाउडर शुगर छिड़क सकते हैं या हल्के शुगर सिरप में 20 सेकंड के लिए डुबा सकते हैं।

बाकलावा स्टाइल गुजिया (Baklava Style Gujiya)

सामग्री:
शेल के लिए: 6–8 फायलो शीट्स, 3–4 बड़े चम्मच घी या बटर
फिलिंग के लिए: ½ कप कटे हुए मेवे (बादाम, पिस्ता, काजू), 1 बड़ा चम्मच कद्दूकस नारियल, 2 बड़े चम्मच पाउडर शुगर, ½ छोटा चम्मच इलायची, 1 बड़ा चम्मच घी
सिरप के लिए: ¼ कप शुगर + ¼ कप पानी, 1 बड़ा चम्मच हनी, कुछ ड्रॉप्स रोज वाटर/केवड़ा, चुटकीभर केसर

बनाने का तरीका:

  1. सबसे पहले सिरप तैयार करें। शुगर और पानी को 3–4 मिनट उबालें, फिर उसमें हनी, केसर और फ्लेवर डालें। इसे गुनगुना रखें।
  2. फिलिंग तैयार करने के लिए मेवे, शुगर, नारियल, इलायची और घी मिलाएं। थोड़ी खुरदरी ही रखें ताकि बाकलावा जैसा टेक्सचर आए।
  3. दो फायलो शीट्स लें और उनके बीच घी ब्रश करें। सर्कल काटें, 1 टेबलस्पून फिलिंग रखें, आधा-चांद शेप में फोल्ड करें और किनारे दबा दें।
  4. ओवन में 180°C पर 18–22 मिनट तक बेक करें। एयर फ्रायर में 170°C पर 12–14 मिनट।
  5. गर्म गुजिया को गुनगुने सिरप में 20–30 सेकंड डुबाएं और ऊपर से पिस्ता छिड़कें।

टिप्स:

  • गुजिया और सिरप दोनों गुनगुने होने चाहिए।
  • मेवे हमेशा खुरदरे रखें, पाउडर नहीं।
  • बेकिंग के बाद 10 मिनट आराम दें ताकि क्रिस्पी लेयर सेट हो जाए।