
office vastu
Vastu Tips For Office: वास्तुशास्त्रियों के अनुसार कार्यस्थल के वातावरण और वहां के हालात का काम करने वाले लोगों के जीवन पर गहरा असर पड़ता है। यह वास्तु दोष है जिसके कारण ऑफिस का माहौल खराब होता है, वहां काम करने वाले लोगों की आपस में नहीं बनती, जिससे कारोबार भी प्रभावित होता है, ये वास्तु दोष के लक्षण हो सकते हैं। ऐसी समस्या है तो आपको एक बार अपने दफ्तर के वास्तु को चेक कर लेना चाहिए कहीं आपके दफ्तर में वास्तु दोष नहीं है। इस वास्तुदोष को इस तरह दूर कर सकते है।
ये हैं वास्तु दोष दूर करने के उपाय
जानकारों के अनुसार उत्तर दिशा पर धन के स्वामी कुबेर का आधिपत्य है। आप कारोबार में दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की चाहते हैं तो ऑफिस का गेट उत्तर दिशा में होना चाहिए। अगर आप सोशल वर्क के लिए ऑफिस खोलना चाहते हैं तो ऑफिस का गेट पूर्व दिशा में होना चाहिए।
ऑफिस के लिए वास्तु टिप्स
1. वास्तु शास्त्र के अनुसार ऑफिस का गेट उत्तर, उत्तर-पूर्व और उत्तर पश्चिम दिशा में ही होना चाहिए। इससे दफ्तर में सकारात्मकता आती है।
2. कामकाज के टेबल पर फालतू की चीजें नहीं रखनी चाहिए। काम के समय इस्तेमाल न आने वाले पेपर, डाक्युमेंट टेबल की दराज में रखना चाहिए। टेबल पर अव्यवस्था न रहने पर मन खुश रहेगा और नए आइडिया आएंगे। साथ ही काम के वक्त जोश और उत्साह बना रहता है।
3. केबिन पर बैठते वक्त कुर्सी के लिए स्थान निश्चित होना चाहिए, अपनी कुर्सी को इस तरह व्यवस्थित करें कि ऑफिस में आने वाले हर व्यक्ति पर आपकी नजर रहे।
4. रिसेप्शन उत्तर पूर्व या पूर्व दिशा में होना अच्छा माना जाता है।
5. ऑफिस में सीढ़ियां दक्षिण या दक्षिण पश्चिम दिशा में ही होनी चाहिए।
6. ऑफिस को इस तरह व्यवस्थित करना चाहिए कि वॉशरूम पश्चिम या उत्तर पश्चिम दिशा में ही होना चाहिए।
Updated on:
15 Jan 2023 07:35 pm
Published on:
15 Jan 2023 07:34 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
