17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धन कुबेर बनने का संकेत देते हैं ऐसे सपने, आपको भी आते हैं क्या?

Dream Astrology: अगर सपने में आप ढेर सारी मछलियां देखते हैं, मरा हुआ सांप देखते हैं, उल्लू सपने में दिखाई देता है तो समझिए आपकी लॉटरी लगने वाली है।

2 min read
Google source verification
dream interpretation, dreams, dream meaning, sapno ka matlab, dream astrology, sapne me pani dekhna,

धन कुबेर बनने का संकेत देते हैं ऐसे सपने, आपको भी आते हैं क्या?

Swapan Shastra: स्वप्न शास्त्र अनुसार सपनों का मतलब अच्छा भी हो सकता है और बुरा भी। सपने हमें हमारे आने वाले कल के बारे में बताते हैं। कुछ सपने ऐसे होते हैं जो हमारी आर्थिक स्थिति सुधरने का संकेत देते हैं। जैसे अगर आप सपने में ढेर सारे पैसे नोट के रूप में देखते हैं तो ये सपना धन प्राप्ति का संकेत देता है। लेकिन वहीं आप पैसा सिक्कों के रूप में देखते हैं तो ये सपना आर्थिक तंगी आने का संकेत माना जाता है। यहां आप जानेंगे ऐसे शुभ सपनों के बारे में जो आपके धन कुबेर बनने का संकेत देते हैं।

अगर सपने में आप पेड़-पौधों से भरा बगीचा देखते हैं, किसान को खेत में काम करते देखते हैं, हरे-भरे खेत देखते हैं या फिर घर को जलते हुए देखते हैं तो ये सपने धन के आने का संकेत माने जाते हैं।

अगर सपने में आप ढेर सारी मछलियां देखते हैं, मरा हुआ सांप देखते हैं, उल्लू सपने में दिखाई देता है तो समझिए आपकी लॉटरी लगने वाली है।

सपने में लाल साड़ी में श्रृंगार किये किसी महिला को देखना भी शुभ संकेत है। इसी के साथ बच्चों को सपने में हंसते हुए देखना भी धन की प्राप्ति होने का संकेत माना जाता है।

अगर सपने में आपको शंख की आवाज या फिर घंटियों की आवाज सुनाई देती है तो ये सपना धन वर्षा होने का संकेत देता है।

अगर आपको सपने में सफेद या सुनहरे रंग का सांप दिखाई देता है तो इसका मतलब है कि मां लक्ष्मी आप पर मेहरबान हैं। ये सपना बड़ी संपत्ति मिलने का संकेत देता है।

सपने में कूड़ा-कचरा देखना भी घर में धन आने का संकेत माना जाता है। इसी के साथ अपने शरीर से खून निकलते देखने वाला भी सपना आर्थिक स्थिति सुधरने का संकेत देता है।

सपने में खुद को अंगूठी पहने देखना, बड़ा सा महल देखना, गाय का दूध निकलते देखना, हाथी देखना, चूहा देखना भी धन के आने का संकेत देता है।
यह भी पढ़ें: ऊंचे भाग्य वाली होती हैं इन तारीख में जन्मी लड़कियां, पिता और पति की चमका देती हैं किस्मत