15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजनीति : सत्ता के साथी ही हुए विरोधी, अध्यक्षों की कुर्सी के खिलाफ खोला मोर्चा, पंचायतों में अविश्वास की आंच

किस्सा कुर्सी का : निमाड़ के खंडवा, खरगोन, बड़वानी और बुरहानपुर जिले में जनपद पंचायत, नगर पालिका समेत ग्राम पंचायतों में ढाई साल में जनता कसौटी पर प्रतिनिधि नहीं उतरे से सदस्यों ने विरोध शुरू कर दिया है। खंडवा के पुनासा, खरगोन में महेश्वर, बड़वाह, बड़वानी में नगर पालिका समेत कई संस्थाओं में सत्ता के साथ ही विरोधी हो गए।

2 min read
Google source verification

खंडवा

image

Rajesh Patel

Mar 26, 2025

panchayat

जनपद पंचायत, नगर पालिका, ग्राम पंचायतों में अध्यक्ष-सरपंच को को लेकर सदस्य लामबंद

किस्सा कुर्सी का : निमाड़ के खंडवा, खरगोन, बड़वानी और बुरहानपुर जिले में जनपद पंचायत, नगर पालिका समेत ग्राम पंचायतों में ढाई साल में जनता कसौटी पर प्रतिनिधि नहीं उतरे से सदस्यों ने विरोध शुरू कर दिया है। खंडवा के पुनासा, खरगोन में महेश्वर, बड़वाह, बड़वानी में नगर पालिका समेत कई संस्थाओं में सत्ता के साथ ही विरोधी हो गए।

ढाई साल में ही डगमगाया कुर्सी का विश्वास

निमाड़ में जनपद पंचायतों और नगर परिषदों में अध्यक्षों की कुर्सी को लेकर विश्वास डगमगाने लगा है। सदस्यों की कसौटी पर ढाई साल तक विश्वास पर खरे नहीं उतरे तो सत्ता के साथी ही विरोधी हो हो गए। अध्यक्षों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। ज्यादातर सदस्यों ने उपेक्षा और मनमानी का आरोप लगाया है। कई अध्यक्षों ने अभी सामान्य प्रशासन समितियों का गठन तक नहीं किया है। जनपद पंचायत पुनासा, महेश्वर और बड़वाह में अध्यक्षों को हटाने के लिए सदस्य लामबंद हो गए हैं। महेश्वर में सदस्यों के हस्ताक्षर के सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। कमोबेश यही स्थिति नगर पंचायतों में शुरू हो गई है। नगर पंचायतों में पीआईसी और एमआईसी सदस्यों को बदलने की कवायद शुरू हो गई है। कई गांवों में सरंपच के खिलाफ भी आक्रोश उभरा।

पुनासा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

खंडवा के पुनासा जनपद पंचायत में अध्यक्ष के खिलाफ सदस्य लामबंद हो गए हैं। 25 सदस्यों में से 19 सदस्यों ने अध्यक्ष खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है। कलेक्टर त्रणषव गुप्ता को शपथ पत्र कार्रवाई की मांग की है। मामले में कलेक्टर ने जिला पंचायत सीइओ को पत्र लिखा है। मंगलवार को पंद्रह दिन बीतने के बाद कुछ सदस्यों ने कलेक्टर से जनसुनवाई में मिलकर रिमांइडर पत्र दिया है। सदस्यों ने अध्यक्ष पर सामान्य प्रशासन सदस्यों समेत आठ समितियों का गठन तक नहीं किया है। बगैर सामान्य प्रशासन समिति के अनुमोदन वार्षिक बजट पर स्वयं हस्ताक्षर कर पारित कर लिए जाने का आरोप मढ़ा है। नियमों के विपरीत कार्य किए जाने के खिलाफ सदस्य लामबंद हो गए हैं।

महेश्वर, बड़वाह में भी सदस्य लामबंद

खरगोन जिले के महेश्वर जनपद अध्यक्ष अशोक डावर के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया है। चौबीस में 19 सदस्यों ने शपथ पत्र देकर अध्यक्ष को हटाए जाने की मांग की है। कलेक्टर की कमेटी ने सदस्यों का हस्ताक्षर सत्यापन किए जाने की प्रकिया पूरी कर ली है। आगे की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी। इसी तरह बड़वाह में प्रेेमलाल साद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की कार्रवाई शुरू हो गई है। 18 सदस्यों में से 13 सदस्यों ने अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने का आवेदन कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत किया है। इसी तरह नगर पालिक अध्यक्ष बड़वा में अध्यक्ष के खिलाफ याचिका दायर किए जाने पर कोर्ट के आदेश पर अध्यक्ष को हटाकर भाजपा के समर्थक को प्रभार दे दिया है।

बड़वानी नगर परिषद में बदले सदस्य

बड़वानी नगर पालिक अध्यक्ष और कुछ पार्षदों के बीच असंतोष की चिंगारी सुलग रही है। अध्यक्ष ने अभी हाल में पीआईसी सदस्यों में से वार्ड-11 और वार्ड-4 के सदस्य को हटा दिया। दोनों सदस्यों की जगह अपने चहेते पार्षदों का नाम शामिल कर लिया है। इसी तरह अन्य नगर पालिका और जपं अध्यक्षों की कुर्सी को लेकर सदस्यों व पार्षदों के बीच खींचतान शुरू हो गई है।

सरपंचों के खिलाफ भी खोला मोर्चा

जंप के साथ ही अब सरपंचों के खिलाफ भी सदस्यों ने मोर्चा खोल किया है। अभी हाल में छैगांव माखन जपं में सिलोदा ग्राम पंचायत में सरपंच के खिलाफ अविश्वास पारित हुआ है। पीठासीन अधिकारी ने आपत्ति दर्ज कराने सात दिन की मोहलत दी है। इसी तरह खंडवा के अन्य ग्राम पंचायतों के साथ ही निर्माण में अब तक पांच से अधिक ग्राम पंचायतों में सरपंचों के खिलाफ आवेदन आए हैं।