28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीषण गर्मी में वन क्षेत्र की पहाडिय़ों में लगी आग, तीन जगह से पहुंची दमकलों ने बुझाई, तीन किमी में वन संपदा हुई नष्ट

गुढाचन्द्रजी वन क्षेत्र के खोहरा गांव की पहाडिय़ों में आग लग गई। तेज हवा से आग कुछ ही देर में काफी जगह में फैल गई। जिससे तीन किमी क्षेत्र में वनसंपदा जल गई। आग से कई वन्यजीव भी झुलस गए। आग खोहरा की पहाडिय़ों से होते हुए मौनापुरा, सादपुरा आदि गांवों की पहाडिय़ों में पहुंच गई। जिससे आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों सहित उपखण्ड प्रशासन व कलक्टर को दूरभाष पर सूचना दी। इसके बाद मौके पर वनकर्मियों सहित महवा, हिण्डौन, गंगापुर सिटी से अलग-अलग दमकल पहुंची।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

करौली

•

image

Jitendra Sharma

•

Updated: 1 Jun 2024, 11:53 AM IST

karauli

फोटो खोहरा गांव की पहाडिय़ों में लगी आग।

करौली. चिलचिलाती धूप व तेज गर्मी के बीच पहाड़ी क्षेत्रों में आग लगने की घटनाएं हो रही है। गुढाचन्द्रजी वन क्षेत्र के खोहरा गांव की पहाडिय़ों में आग लग गई। तेज हवा से आग कुछ ही देर में काफी जगह में फैल गई। जिससे तीन किमी क्षेत्र में वनसंपदा जल गई। आग से कई वन्यजीव भी झुलस गए। आग खोहरा की पहाडिय़ों से होते हुए मौनापुरा, सादपुरा आदि गांवों की पहाडिय़ों में पहुंच गई। जिससे आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने वन विभाग के अधिकारियों सहित उपखण्ड प्रशासन व कलक्टर को दूरभाष पर सूचना दी। इसके बाद मौके पर वनकर्मियों सहित महवा, हिण्डौन, गंगापुर सिटी से अलग-अलग दमकल पहुंची। दमकलों ने आग बुझाने का प्रयास भी किया, लेकिन पहाडिय़ों का दुर्गम रास्ता होने के कारण आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका। इधर क्षेत्रीय वन अधिकारी महेंद्र मीणा कहना है कि खोहरा गांव की पहाडिय़ों में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसके लिए एसडीएम को सूचना देने के बाद तीन स्थानों से दमकल भी मंगाई गई। जिनसे आग बुझाने का प्रयास किया गया।