17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IND vs ENG: टीम इंडिया को मिली टी20 इतिहास की सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड ने ट्रेंट ब्रिज में 125 रन से रौंदा

IND vs ENG T20 Series: ट्रेंट ब्रिज में खेले गए टी20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत को इंग्लैंड के हाथों 125 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा।
2 min read
Google source verification
IND vs ENG 5th T20I

भारतीय टीम। (फोटो- IANS)

Team India Unwanted Records in T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला ट्रेंट ब्रिज में खेला गया, जहां भारतीय टीम को 125 रनों से हार का सामना करना पड़ा। यह टी20 इतिहास में भारत की सबसे बड़ी हार है। इससे पहले टीम इंडिया को साल 2019 में वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ 80 रनों से हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन ट्रेंट ब्रिज में 125 रन से हारते ही टीम इंडिया का यह रिकॉर्ड टूट गया।

5 मैचों से जीत के लिए तरस रही टीम इंडिया

सीरीज के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 201 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 12वें ओवर में ही 76 रन पर ऑलआउट हो गई। इस हार के बाद टीम इंडिया लगातार पांच मैचों तक जीत के लिए तरसती नजर आई। टी20 इतिहास में यह पहली बार हुआ है, जब भारतीय टीम लगातार पांच मैचों में एक भी मुकाबला नहीं जीत पाई।

इससे पहले 2009 में भारतीय टीम को लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि 2021 में भी टीम इंडिया लगातार चार मैच हारी थी। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। यानी अब इंग्लैंड यह सीरीज नहीं हार सकता। इससे पहले भारत और इंग्लैंड के बीच छह टी20 सीरीज खेली गई थीं, जिनमें से पांच में भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी, जबकि एक सीरीज बराबरी पर समाप्त हुई थी।

इस मुकाबले में हार की सबसे बड़ी वजह बल्लेबाजों का फ्लॉप शो रहा। टीम के सात बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच सके। वहीं, जिन्होंने दहाई का आंकड़ा पार किया, उनमें अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल ने 10-10 रन बनाए, जबकि वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन 13-13 रन बनाकर आउट हुए।

इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने तीन ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट चटकाए, जबकि पिछले मुकाबले में डेब्यू करने वाले जोश टंग ने चार ओवर में 28 रन देकर चार विकेट झटके। इसके अलावा विल जैक्स को एक सफलता मिली, जबकि आदिल राशिद ने दो विकेट हासिल किए।

इन दो विकेटों के साथ आदिल राशिद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बन गए। उन्होंने ईश सोढ़ी और टिम साउदी को पीछे छोड़ दिया। टिम साउदी के नाम 164 विकेट हैं, जबकि ईश सोढ़ी के खाते में 165 विकेट हैं। आदिल राशिद के अब 166 विकेट हो गए हैं। वहीं, टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट अफगानिस्तान के राशिद खान के नाम हैं, जिन्होंने 193 विकेट चटकाए हैं।