31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

समाचार

जल गंगा संवर्धन अभियान… प्रदेश स्तरीय अभियान के समापन में वर्चुअल शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी

-बारिश में व्यवस्थाएं बनाना प्रशासन के लिए बनी चुनौती, किया कलेक्टर, एसपी ने निरीक्षण

Google source verification

खंडवा

image

Manish Arora

Jun 26, 2025

प्रदेश में 30 जून से क्षिप्रा नदी के तट से शुरू हुए जल गंगा अभियान संवर्धन का समापन दादाजी की नगरी खंडवा में 30 जून को होगा। अभियान के समापन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्रियों सहित कई राष्ट्रीय संत भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्चुअल रूप से शामिल हो सकते है। बारिश के सीजन को देखते हुए कार्यक्रम की व्यवस्थाएं बनाना प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। बुधवार को कलेक्टर ऋषव गुप्ता, एसपी मनोज कुमार राय ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

30 जून को नई अनाज मंडी में जल गंगा संवर्धन अभियान का समापन समारोह होगा। प्रशासन मानकर चल रहा है कि आयोजन के दौरान भारी बारिश की संभावना बन सकती है। इसके लिए प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही है। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के लिए वॉटरपु्रफ पंडाल का निर्माण अनाज मंडी में कराया जा रहा है, ताकि बारिश के दौरान कार्यक्रम में कोई व्यवधान न हो। इसके साथ ही मंडी में ही मुख्यमंत्री के हैलीकॉप्टर उतरने की व्यवस्था की गई है। बुधवार शाम को कार्यक्रम स्थल अनाज मंडी पहुंचे कलेक्टर, एसपी ने यहां पंडाल और हैलीपेड की व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान हैलीपेड से करीब 115 मीटर दूर एक मोबाइल कंपनी का टॉवर लगा नजर आया। कलेक्टर ने इसकी फोटो खींचकर वरिष्ठ अधिकारियों से मार्गदर्शन मांगा। संभवत: हैलीकॉप्टर उतरने में ये बाधक हो सकता है, जिसे हटवाने की कार्रवाई की जा सकती है।

जल संरक्षण में देशभर में टॉप रहा जिला
आयोजन के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान में प्रदेश के तीन टॉप जिलों का सम्मान भी किया जाएगा। वहीं, जल गंगा संवर्धन में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी भी पुरस्कृत होंगे। उल्लेखनीय है कि जलशक्ति मिशन के तहत जल संक्षरण ेमें खंडवा जिला पूरे देश में टॉप रहा है। वहीं, जल गंगा संवर्धन अभियान में भी अब तक खंडवा जिला पूरे प्रदेश में सबसे आगे है। यहीं कारण है कि जल गंगा संरक्षण अभियान के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का समापन खंडवा में किया जा रहा है।

सारी व्यवस्थाएं की जा रही है
बारिश की संभावना को देखते हुए ही पक्के ग्राउंड वाले स्थान का चयन किया गया है। वॉटर प्रुफ पंडाल लगाया जा रहा है। हैलीपेड की सारी व्यवस्थाएं भी देखी गई है। यातायात व्यवस्था के लिए भी प्लान बनाया गया है।
ऋषव गुप्ता, कलेक्टर