
Three effective winter Kadha Recipe
Kadha Recipe: घरेलू काढ़ा बेहद फायदेमंद माना गया है, जो हमारे दादी-नानी के जमाने से चलता आ रहा है। काढ़ा रेसिपी एक बेहद आसान और घरेलू उपचार का असरदार नुस्खा माना गया है। अगर सर्दी-खांसी है और आप हेल्दी और असरदार काढ़े की तलाश में हैं, तो इस बार सर्दी में बनाएं हमारे बताए गए तीन असरदार काढ़े, जो न केवल आपकी इम्यूनिटी को बूस्ट करेंगे, बल्कि आपको सर्दी-खांसी से भी दूर रखेंगे। इन खास काढ़ों की रेसिपी जानिए और अपने शरीर को ठंड से बचाएं।
सामग्री: 1 चम्मच अदरक, 10-12 तुलसी के पत्ते, 1 चम्मच शहद, 1 कप पानी
विधि: सबसे पहले एक बर्तन में पानी गर्म करें, फिर उसमें कटा हुआ अदरक और तुलसी के पत्ते डालकर अच्छे से उबाल लें। जब पानी आधा रह जाए, तो उसमें शहद मिला लें और काढ़ा तैयार करें। इस गरम काढ़े को दिन में एक या दो बार पीने से सर्दी-झुकाम की परेशानी से राहत मिल सकती है।
सामग्री: 1 नींबू, 1 चम्मच शहद, 1 कप पानी
विधि: एक बर्तन में हल्का गुनगुना पानी लें, फिर उसमें नींबू का रस और शहद डालें। इस मिश्रण को रोज़ाना पीने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत रहती है और सर्दी-झुकाम से भी राहत मिलती है।
सामग्री: 2 लौंग, 2 छोटी चम्मच कटे हुए अदरक, 2 कप पानी, 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर, 2 चम्मच हल्दी, चुटकी भर दालचीनी पाउडर
विधि: एक बर्तन में पानी गर्म करें, फिर उसमें कटे हुए अदरक और हल्दी डालकर मिला लें। जब पानी में उबाल आने लगे, तो उसमें काली मिर्च डालें। 2-3 मिनट तक अच्छे से उबालने के बाद उसमें दालचीनी पाउडर डालें। किचन के सामानों से बना यह काढ़ा तैयार है। यह सर्दियों में होने वाली सर्दी-झुकाम की समस्याओं से बचाएगा, साथ ही शरीर को गर्म भी रखेगा।
Updated on:
5 Nov 2024, 3:19 PM IST
Published on:
5 Nov 2024, 12:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.