5 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आपकी पर्सनालिटी को लेकर क्या कहती है ये उंगली, ऐसे समझें

- किसी भी व्यक्ति के व्यक्तित्व का अनुमान लगाना हमेशा दूसरे के लिए मुश्किल भरा होता है, ऐसे में बस एक नजर में आप भी पहचाने सकते हैं अपने सामने वाले की पर्सनालिटी।
2 min read
Google source verification

image

Deepesh Tiwari

Dec 01, 2022

personality.jpg

,,

Personality from finger: सामान्य रूप से तो व्यक्ति सामने वाले के समक्ष केवल वहीं चीजें रखता है, जो उसे आकर्षित करती हैं। लेकिन कई बार इन्हीं स्थितियों के चलते हम लोगों को पहचानने में गलती कर जाते हैं। ऐसे में किसी जातक का व्यक्तित्व कैसा है इसे समझने के लिए हस्त विज्ञान की कुछ खास बातों की जानकारी होना आवयक होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हाथ की उंगली भी हमें व्यक्ति के पर्सनालिटी के संबंध में काफी कुछ जानकारी देती हैं।

वैसे तो हमारे व्यक्तित्व का अनुमान लगाना हमेशा दूसरे के लिए इतना आसान नहीं होता है, खासकर तब जब हम सिक्के के सभी पहलुओं को नहीं दिखाते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लोग आपकी कनिष्ठिका उंगली (सबसे छोटी उंगली) को देखकर पता लगा सकते हैं कि आपका स्वभाव कैसा है?

दरअसल हमारे हाथ की सबसे छोटी उंगली कनिष्ठा कहलाती है। जिसे आर्थिक स्थिति और बुद्धि के स्तर का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में जिस व्यक्ति के हाथ की कनिष्ठा उंगली लंबी होती है, उसे उतना ही अधिक बुद्धिमान माना जाता है। यह भी माना जाता है कि ऐसे लोग कार्यक्षेत्र में भी अच्छा मुकाम हासिल करते हैं। वहीं ज्योतिष के अनुसार जिसके हाथ की उंगली टेड़ी मेढ़ी होती है उनका जीवन उतार—चढ़ाव भरा होता है। वहीं ऐसे लोग फैसले लेने में भी जल्दबाजी करते हैं।

जानकारों के अनुसार जिन लोगों को की कनिष्ठा उंगली गड़बड़ होती है। उन्हें अपने जीवन में अच्छे फलों की प्राप्ति के लिए गणेश जी को दुर्वा अर्पित करनी चाहिए। साथ ही हर दिन उनकी पूजा करना चाहिए।

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि अनामिका यानी रिंग फिंगर और सबसे छोटी उंगली यानी कनिष्का के बीच में अधिक दूरी होने पर व्यक्ति को वृद्धावस्था में आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

वहीं जिन लोगों की सबसे छोटी उंगली अनामिका के जोड़ के नीचे होती है ऐसे लोग बहुत ही आशावादी किस्म होते हैं। ये लोग अपने दुश्मनों को आसानी से माफ कर देते हैं और पुरानी बातों पर परदा डालने में विश्वास रखते हैं। जिसका कई लोग फायदा भी उठाते हैं। ऐसे लोग विश्वासी होते हैं।

वहीं यदि किसी की उंगली का जोड़ और कनिष्ठिका एक ही स्तर पर हैं, तो ऐसे जातक आरक्षित व्यक्ति माना जाता हैं। यह अंतर्मुखी होने के चलते दसे खुलने में बहुत समय लगता है। हालांकि बाहर से ऐसे जातक खुद को एक स्वतंत्र और स्थिर व्यक्तित्व के रूप में चित्रित करते हैं। ये बेईमानी से घृणा करते हैं और एक स्पष्टवादी व्यक्ति हैं, जो अपने प्रियजनों के लिए सब कुछ करने को तैयार रहते हैं। इनका आरक्षित व्यवहार होने के चलते लोग इनको एक अहंकारी के रूप में लेते हैं, जबकि वास्तव में, जो इनके बहुत करीब हैं, वे जानते हैं ये एक खुशमिजाज किस्म के जातक हैं।