4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगर आपकी बर्थ डेट का भाग्यांक है ये नंबर, तो बिजनेस में खूब ऊंचाइयां छू सकते हैं आप

भाग्यांक 3 वालों को बिजनेस में सफलता मिलने के अधिक आसार रहते हैं। ये निर्णय लेने में कुशल होते हैं। ये हर तरह की परिस्थिति से निपटने के लिए पहले से ही तैयार रहते हैं

2 min read
Google source verification
numerology, life path number 3, number 3, mulank 3, lucky number 3, भाग्यांक 3, numerology number 3,

इस भाग्यांक वालों पर गुरु ग्रह का प्रभाव रहता है। ये लोग शांत स्वभाव के होते हैं।

भाग्यांक 3 वालों का स्वभाव: इस भाग्यांक वालों पर गुरु ग्रह का प्रभाव रहता है। ये लोग शांत स्वभाव के होते हैं। ये बहुत धार्मिक, सात्विक और दार्शनिक प्रवृत्ति के माने जाते हैं। जीवन में हर समय आगे बढ़ने के बारे में सोचते रहते हैं। ये कोई भी काम जिम्मेदारी से करते हैं। जीवन में आने वाली परेशानियों का डटकर सामना करते हैं और उसमें सफलता पाने की हर संभव कोशिश करते हैं। ये लोग कुशल निर्णायक की भूमिका निभाते हैं। इनकी बुद्धि काफी तेज होती है। समाज में इनकी अलग पहचान होती है। ये अत्याधिक मेहनती होते हैं।

बिजनेस खूब करता है सूट: भाग्यांक 3 वालों को बिजनेस में सफलता मिलने के अधिक आसार रहते हैं। ये निर्णय लेने में कुशल होते हैं। ये हर तरह की परिस्थिति से निपटने के लिए पहले से ही तैयार रहते हैं। ये अत्याधिक महत्वाकांक्षी होते हैं। इन जातकों में प्रभावी संवाद क्षमता होती है। जो दूसरों को इनकी बात सुनने के लिए प्रेरित करती है। ये बोलने चालने में काफी माहिर होते हैं। पल भर में ये किसी को भी अपना दीवना बना देते हैं। इनकी कम्युनिकेशन स्किल भी काफी अच्छी होती है।

भाग्यांक 3 के लिए करियर: इस भाग्यांक वाले जातक अपना करियर टीचर, पुलिस की नौकरी, वकालत, लेखन कार्य, जज, क्लर्क, डॉक्टर, सचिव, नेवी आदि क्षेत्रों में बना सकते हैं। इस भाग्यांक के लोग कड़ी मेहनत और तेज बुद्धि की बदौलत किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल कर लेते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति अमूमन अच्छी होती है।

भाग्यांक 3 वालों के नकारात्मक पहलू: इस भाग्यांक के लोगों का नेचर डॉमिनेट करने वाला होता है। कई बार ये हद से ज्यादा डॉमिनेटिंग हो जाते हैं। इन्हें तानाशाह बनने की स्थिति से बचना चाहिए। कभी-कभार पैसा कमाने की होड़ में आप अनैतिक कार्य भी करने से बाज नहीं आते हैं ऐसा करना आपके लिए नुकसानदेह साबित होता है। इस भाग्यांक वाले जातकों में दयाभाव कूट-कूटकर भरा होता है। आपसे किसी का भी दुख देखा नहीं जाता। आपकी इस कमजोरी का कई लोग लाभ भी उठाने की कोशिश करते हैं।

भाग्यांक 3 वालों के संबंध: इस भाग्यांक वाले लोग रिश्तों की काफी कदर करते हैं। ये अपना हर रिश्ता पूरी ईमानदारी से निभाते हैं। ये अपने प्यार का इजहार अकेले में करना पसंद करते हैं। ये लोग परफेक्ट जीवनसाथी साबित होते हैं। इनका वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। इस भाग्यांक वालों की भाग्यांक 3, 5, 6 और 7 वालों से अधिक बनती है।
यह भी पढ़ें: फ्लर्ट करने में सबसे माहिर माने जाते हैं इन 5 राशियों के लड़के, लड़कियों का तुरंत जीत लेते हैं दिल