5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गौमाता को राज्यमाता घोषित करने पर महाराष्ट्र में मिली प्रचंड जीत

शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज ने कार्तिक मास में नर्मदा परिक्रमा कर त्रयंबकेश्वर जाते समय खंडवा में किया पूजन कार्तिक मास में नर्मदा परिक्रमा पर हर साल एक माह के लिए निकलने वाले अखिल भारतवर्षीय धर्मसंघ, दुर्गाकुंड वाराणसी के अध्यक्ष श्री श्री 1008 श्री शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज रविवार को खंडवा पहुंचे। यहां कैलाशी पीयूष शर्मा […]

less than 1 minute read
Google source verification

भारतवर्षीय धर्मसंघ के अध्यक्ष शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज से विधायक कंचन तनवे, महापौर अमृता यादव और जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल मिले।

शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज ने कार्तिक मास में नर्मदा परिक्रमा कर त्रयंबकेश्वर जाते समय खंडवा में किया पूजन

कार्तिक मास में नर्मदा परिक्रमा पर हर साल एक माह के लिए निकलने वाले अखिल भारतवर्षीय धर्मसंघ, दुर्गाकुंड वाराणसी के अध्यक्ष श्री श्री 1008 श्री शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज रविवार को खंडवा पहुंचे। यहां कैलाशी पीयूष शर्मा के घर विधि विधान से रुद्राभिषेक किया। इस दौरान विधायक कंचन तनवे, महापौर अमृता यादव और भाजपा जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल ने भी उनसे आशीर्वाद लिया। इस दौरान महाराज ने कहा कि नर्मदा जी के कन-कन में तीर्थ है। वे कार्तिक मास पुरे समय नर्मदा तट पर बिताते हैं। अब यहां से दर्शन कर वे त्रयंबकेश्वर दर्शन के लिए जा रहे हैं। यहां से महाकुंभ में प्रयागराज जाऐंगे। गौमाता की रक्षा के लिए लोगों के बीच जाकर प्रचार कर रहे हैं। रोज ही पूजा करने की परंपरा है।

गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित जाए

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव हुए हैं। मौजूदा मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र में गौमाता को राज्यमाता घोषित किया है। इसका परिणाम देखिए की उनकी सरकार को प्रचंड बहुमत मिला है। जो सोच नहीं रखा था उससे अधिक बहुमत से जीते हैं। हम यही चाहतें है कि गौमाता को जल्द से जल्द राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाना चाहिए। गौमाता की रक्षा के लिए सभी को आगे आना चाहिए। हमारी आबादी 400 करोड़ है और गौमाता करीब 4 करोड़ हैं। एक गांव में अगर 20 लोग भी गौमाता की सेवा करते को सब ठीक हो सकता हैं। ऐसे में हर एक गांव में पशु पालक गौमाता की सेवा करने लग जाए तो गौमाता पर होने वाला अत्याचार बंद हो जाएगा। गौमाता की रक्षा होना चाहिए। इससे भारत में आनंद की वर्षा होगी।