
लाल ग्रह मंगल बदल रहा है राशि, 3 राशि वालों की जिंदगी में लेकर आएगा चमत्कारी नतीजे
Mars Transit February 2022: मंगल ग्रह को लाल ग्रह के नाम से भी जाना जाता है। जिस व्यक्ति की कुंडली में ये तीसरे, छठे और ग्यारहवें भाव में होता है तो उसकी किस्मत बदल देता है। वहीं अगर ये चौथे, सातवें और आठवें भाव पर दृष्टि रखता है तो कुंडली में दोष का निर्माण होता है। जिसे मांगलिक दोष (Manglik Dosh) कहते हैं। मंगल ग्रह 26 फरवरी से मकर राशि में गोचर शुरू करने वाला है। इस राशि में मंगल के आते ही 3 राशि वालों के जीवन में चमत्कारी नतीजे दिखने लगेंगे। इन राशियों के लोगों को हर काम में सफलता प्राप्त होने के प्रबल आसार रहेंगे।
मेष: इस राशि के लोगों के लिए मंगल का गोचर अद्भुत परिणाम लेकर आएगा। हर काम में सफलता मिलने के प्रबल योग बनते दिखाई दे रहे हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। कड़ी मेहनत का अच्छा फल प्राप्त कर सकेंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी। बस इस अवधि में निवेश करने से बचें। पूर्व में किए गए प्रयासों का अच्छा फल प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। बिजनेस वाले जातकों के लिए भी समय अनुकूल है।
वृषभ: करियर में लाभ प्राप्त करने के कई अवसर हाथ लगेंगे। आमदनी में वृद्धि होगी। लंबी दूरी की यात्रा से अच्छा धन अर्जित करने में सफल रहेंगे। समाज में आपकी पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापारियों के लिए भी ये समय काफी उत्तम रहने वाला है। इस अवधि में मुनाफे वाली डील फाइनल हो सकती है। नौकरी में बदलाव की संभावना है। अच्छा नौकरी मिल सकती है।
कन्या: इस राशि वालों के लिए ये गोचर अवधि काफी खास रहने वाली है। आपको कार्यस्थल पर अपने वरिष्ठ लोगों का साथ मिलेगा। ईमानदारी से किए गए प्रयासों में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। पदोन्नति की प्रबल संभावना है। वेतन भी बढ़ सकता है। नये काम की शुरुआत के लिए भी समय अच्छा दिखाई दे रहा है। अटके हुए काम इस अवधि में पूरे होंगे।
यह भी पढ़ें: नाम ज्योतिष: अपनी पत्नी को महारानी बनाकर रखते हैं इन नाम वाले लड़के, हद से ज्यादा होते हैं रोमांटिक
Published on:
17 Feb 2022 12:45 pm
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
