6 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mangal Rashi Parivartan Jan.2022- दो दिन बाद इन राशि वालों की बदलने वाली है किस्मत

Mangal Ka Rashi Parivartan : मंगल का साल 2022 का पहला राशि परिवर्तन
5 min read
Google source verification
Mangal Rashi Parivartan Jan.2022

Mangal Rashi Parivartan Jan.2022

Mangal Ka Rashi Parivartan : नए साल 2022 में 14 जनवरी को हुए सूर्य व बुध के पहले परिवर्तन के ठीक दो दिन बाद यानि शनिवार,16 जनवरी 2022 को शाम 04 बजकर 50 मिनट पर मंगल ग्रह धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद मंगल इस राशि में शनिवार, 26 फरवरी 2022 को शाम 04 बजकर 08 मिनट तक रहेंगे। मंगल ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में पराक्रम व जोश का कारक माना गया है। ऐसे में मंगल अपने इस परिवर्तन से सबसे अधिक धनु राशि वालों को ही प्रभावित करेंगे, जिसके चलते धनु राशि के जातकों इस समय अपने क्रोध पर विशेष नियंत्रण रखना होगा।

ज्योतिष के जानकार पंडित एके शुक्ला के अनुसार सभी ग्रहों में गंगल का गोचर खास माना जाता है। यह परिवर्तन सभी 12 राशियों पर अपने प्रभाव छोड़ता है। पंडित शुक्ला के अनुसार इस परिवर्तन से एक बार फिर बारिश के योग बनते नजर आएंगे।

तो वहीं कई राशि के जातकों पर इसका शुभ व अशुभ फल भी देखने को मिल सकता है, तो आइए जानते हैं पंडित एके शुक्ला के मुताबिक मंगल के इस परिवर्तन का क्या होगा इसका आप पर असर-

गोचर इन राशि वालों के लिए रहेगा खास -

मेष (Aries) -
मंगल को मेष राशि का स्वामित्व प्राप्त है, ऐसे में मंगल का यह गोचर मेष वालों को बेहद लाभकारी साबित होता दिख रहा है। यह गोचर जहां मेष राशि के जातकों को आर्थिक लाभ देता दिख रहा है। वहीं कॅरियर के लिहाज से भी ये गोचर शुभ फल दे सकता है। इस दौरान व्यापार में निवेश से भी फायदा होने की संभावना है।

Must REad- Rain Alert- देशभर में साल 2022 के हर महीने कहीं न कहीं होती रहेगी बारिश

मिथुन (Gemini) -
बुध के स्वामित्व की राशि मिथुन पर भी मंगल के इस गोचर का शुभ प्रभाव पड़ता दिख रहा है, जिसके चलते इस राशि के जातकों को नौकरी के साथ-साथ व्यापार में भी भरपूर लाभ मिलने की संभावना है। इस समय आपके आय के साधनों में बढ़ोत्तरी के बीच यह गोचर हर तरह से आपको शुभ फल दिलाता दिख रहा है।

मीन (Pisces) -
राशि चक्र की आखिरी राशि और देवगुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाली राशि मीन के लिए भी देव सेनापति मंगल का ये गोचर कई मायनों में खास रहता दिख रहा है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार मंगल का यह गोचर मीन राशि वालों को कर्ज से मुक्ति दिलाता दिख रहा है।

IMAGE CREDIT: patrika

वहीं नौकरीपेशा लोगों को भी मंगल के इस गोचर की मदद से अभी तक किए परिश्रम का फल मिलने लगेगा। जिसके चलते आर्थिक रूप से चली आ रही समस्याओं का समाधान संभव है। इसके साथ ही इस राशि के जातकों के शत्रु भी इस दौरान पराजित होंगे।

सूर्य के गोचर का सभी 12 राशियों पर असर, जानें आप क्या करें:

वहीं मंगल के इस परिवर्तन से ठीक दो दिन पहले यानि शुक्रवार, 14 जनवरी को सूर्य का धनु से मकर राशि में प्रवेश हो गया है। सूर्य का यह गोचर मकर राशि में हुआ है, इसलिए यह मकर संक्रांति कहलाता है। सूर्य के मकर राशि में आने से पहले से ही शनि और बुध मकर राशि में विराजमान हैं, ऐसे में सूर्य का यहां प्रवेश बुधादित्य योग का निर्माण करता दिखा। वहीं 16 जनवरी से 31 जनवरी तक बुध तो 24 जनवरी से 27 फरवरी तक शनिदेव अस्त रहेंगे। इस प्रकार से 16 जनवरी से 30 जून तक बुध का प्रभाव कम रहेगा, जबकि 24 जनवरी से 27 फरवरी तक शनिदेव के प्रभाव में कमी आएगी।

सूर्य के इस गोचर का समस्त 12 राशियों पर प्रभाव-

1. मेष राशि के जातकों पर असर:-
मेष राशि वालों को यह अच्छे फल देगा। इस प्रकार मेष राशि के जातकों को राज्य की तरफ से हर प्रकार के लाभ मिल सकते हैं। शिक्षा के संबंध में अच्छे फल प्राप्त होने की उम्मीद कम है।

उपाय :- किसी मंदिर में रविवार के दिन तिल का दान दें।

2. वृषभ राशि के जातकों पर असर:-
इस अवधि में वृषभ राशि के जातकों को लंबी यात्रा करनी पड़ेगी। और यात्रा के दौरान इनको परेशानियां भी हो सकती हैं।

उपाय:- भगवान सूर्य को प्रातः काल मंत्रों के साथ विधिवत जल अर्पण करें।

Must Read- Planetary Positions In january 2022- जानें साल के पहले महीने में कब कौन से ग्रह बदलेंगे राशि

3. मिथुन राशि के जातकों पर असर -
इस अवधि में मिथुन राशि के जातकों को सतर्क रहना होगा। ताकि दुर्घटना से वह बच सकें। इसके साथ ही मिथुन राशि वालों को व्यर्थ के बाद विवाद से भी बचना चाहिए। अन्यथा उनको बाद विवाद से नुकसान हो सकता है।

उपाय:- सूर्याष्टकम का पाठ करें।

4. कर्क राशि जातकों पर असर -
जीवन साथी का स्वास्थ्य खराब इस अवधि में ठीक होने लगेगा। जबकि व्यापार में इस दौरान आपको परेशानी आ सकती है। धन की आवक में कमी आएगी।

उपाय:- सफेद रंग के अकौआ के पेड़ पर रविवार को प्रातः काल जल अर्पण करें।

5. सिंह राशि के जातकों पर असर -
इस अवधि में सूर्य आपके छठे भाव में होंगे। आपके शत्रु को इस समय नुकसान होगा, परंतु साथ ही नए शत्रु भी बनेंगे। आपका स्वास्थ्य इस अवधि में ठीक रहेगा।

उपाय:- रविवार को गुड़ की मिठाई गरीबों को बांटे।

6. कन्या राशि के जातकों पर असर -
इस अवधि में सूर्य आपके धन-धान्य में वृद्धि करेंगे। इस प्रकार कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का प्रभाव उत्तम रहेगा।

उपाय:- माता पिता के प्रतिदिन चरण स्पर्श करें।

7. तुला राशि के जातकों पर असर -
इस अवधि में माताजी को कष्ट हो सकता है। वहीं जातक अपने कार्यालय में प्रमोशन भी पा सकता है। सूर्य के एकादश भाव का स्वामी होने के कारण यह धन दिलाने में कम मदद कर पाएगा।

उपाय:- किसी जानकार की सलाह पर आपको मध्यमा अंगुली में माणिक्य पहनें।

Must Read-इन राशि वाले लड़कों की सबसे ज्यादा दीवानी होती हैं लड़कियां, पत्नी के दिल पर करते हैं राज

8. वृश्चिक राशि के जातकों पर असर -
इस अवधि में सूर्य तृतीय भाव में रहेगा। जिसके कारण आपके भाई बहनों को कष्ट होगा। भाग्य से आपको अच्छी मदद मिलेगी। यहां पर यह राज्य भाव का स्वामी होता है अतः राज्य में भी आपको उन्नति दिलाएगा।

उपाय:- विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें।

9. धनु राशि के जातकों पर असर -
इस अवधि में सूर्य आपको धन दिलाने का कार्य करेगा। इस समय सूर्य की सीधी दृष्टि अष्टम भाव पर होगी, जिसके कारण इस राशि वाले जातक एक्सीडेंट से बचेंगे। भाग्य भाव का स्वामी होने के कारण इस राशि वालों को भाग्य से मदद मिलेगी।

उपाय:- आदित्य हृदय स्त्रोत का जाप करें।

10. मकर राशि के जातकों पर असर -
यह सूर्य आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है। इस अवधि में मानसिक कष्ट के बीच आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस दौरान जातक दुर्घटनाओं से बचेंगे।

उपाय:- गरीब लोगों के बीच तिल और लड्डू का दान करें।

11. कुंभ राशि के जातकों पर असर -
इस दौरान इस राशि के जातकों को कचहरी के कार्यों में आपको सफलता मिलती दिख रही है। जबकि शत्रु आपको थोड़ा परेशान कर सकते हैं, लेकिन आपके प्रयासों के आगे शत्रु आप से हार जाएंगे। आपके जीवन साथी को सूर्य विभिन्न सफलताएं प्रदान करता दिख रहा है।

उपाय:- विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करें।

12. मीन राशि के जातकों पर असर -
सूर्य इस अवधि में मीन राशि के एकादश भाव में रहेंगे, जिसके चलते मीन राशि के जातकों को धन की प्राप्ति होगी। शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति के बीच आपके पुत्र पुत्री आपसे विशेष सहयोग करेंगे। इसके अलावा इस दौरान आपको सूर्य के कारण लाभ प्राप्त होगा।

उपाय:- हनुमान जी को या देवी जी को गुड़ का प्रसाद चढ़ाएं।