लोगों के मन में बनी इसी दुविधा को लेकर ज्योतिष के जानकारों ने एक बड़ा खुलासा किया है। इसके तहत जहां 2022 के मार्च के आसपास कोरोना का नया वेरियेंट आमिक्रॉन जहां समाप्ति की ओर अग्रसर होगा।
वहीं साल 2022 की शुरुआत में हल्की बारिश के बाद 6 जनवरी से एक बार फिर मौसम बदला हुआ है। ज्योतिष के जानकार पंडित सुनील शर्मा के अनुसार इस साल 2022 में ग्रह नक्षत्र भी अच्छी बारिश का संकेत दे रहे हैं। वहीं ग्रहों की दशा व दिशा इस साल समय पर मानसून के आने का संकेत दे रही हैं। जिसके चलते पूरे देश में कुछ हिस्सों को छोड़कर खूब पानी बरसेगा।

पंडित शर्मा के अनुसार इस वर्ष 2022 में आद्रा का प्रवेश धनु लग्न में हो रहा है। वहीं लग्नेश गुरु सुख भाव में जल राशि में हैं जबकि चंद्रमा भी जल राशि में हैं। ऐसे में इस साल अच्छी बारिश के संकेत साफ दिख रहे हैं।
ज्योतिष के जानकारों के अनुसार सूर्य जब आद्रा नक्षत्र में प्रवेश करता है तो उसी समय बारिश के मौसम का आगमन माना जाता है। इसके अलावा रोहणी का वास भी समुद्र किनारे है, जिसके प्रभाव से भी मानसून समय पर ही देशभर में छाएगा।
साल 2022 में बारिश का ज्योतिष ऐसे समझें:
ज्योतिष के अनुसार 2022 में पूरे साल कहीं न कहीं बारिश होती रहेगी।
: जनवरी 2022 में 3 से 8,11 से 14 व 23 से 27 तारीख के बीच बारिश के योग हैं। इस दौरान ओले गिरने से फसलों को नुकसान हो सकता है।
: फरवरी 2022 में 3 से 5,10 से 16 व 25 और 26 तारीख को हल्की बारिश के संकेत हैं। इस दौरान उत्तर भारत में तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है। जिसका असर देशभर में देखने को मिलेगा।
: मार्च 2022 में एक बार जाती हुई ठंड फिर जोर दिख सकती है। इस दौरान 8 से 13 तरीख के बीच कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होने के योग बन रहे हैं।
: अप्रैल 2022 में गर्मी की शुरुआत तो होगी, लेकिन इस बार देश में इस माह कई जगह तेज हवा के साथ बारिश होने की भी संभावना है। अप्रैल में बारिश मुख्यरूप से 9 से 13 व 20 से 26 तारीख के बीच हो सकती है। बारिश इस दौरान ज्यातर अपना असर असम,बंगाल और महाराष्ट्र में देखने को मिलेगा।
: मई 2022 के प्रारंभ में तो तेज गर्मी की संभावना है लेकिन इस माह के अंत में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। जिसके चलते तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। जिससे गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।
Must Read- कोरोना की तीसरी लहर को लेकर ये बोले ज्योतिष? बता ही दिया पीक से लेकर अंत तक का समय
