24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमडी ड्रग केस भोपाल के बाद हाई अलर्ट पर इंदौर

भोपाल में बंद पड़ी ड्रग फैक्ट्री से 1814 करोड़ की अवैध नशे के कारोबार का इंदौर से भी कनेक्शन, कलेक्टर ने गठित कीं 10 टीमें, जांच-पड़ताल शुरू...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 10 Oct 2024, 10:27 AM IST

High Alert in Indore

Indore on High Alert: भोपाल में बंद पड़ी ड्रग फैक्ट्री से 1814 करोड़ की अवैध नशीली दवाओं का जखीरा मिलने के तार इंदौर से भी जुड़े हैं। इसके बाद इंदौर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया है। कलेक्टर ने एसडीएम के नेतृत्व में 10 टीमें गठित कर दी हैं, जो केमिकल व दवा बनाने वाली फैक्ट्रयों की जांच करेंगी। इसके अलावा बंद पड़ी फैक्ट्रियों पर भी निगरानी रखी जाएगी।

बुधवार को कलेक्टर आशीष सिंह ने नशीली दवाओं के निर्माण पर नकेल कसने के लिए एक बैठक बुलाई थी, जिसमें पुलिस के एडिशनल कमिश्नर अमित सिंह सहित प्रशासन, ड्रग व उद्योग विभाग के अफसर मौजूद थे।

ये भी करेंगे मदद जांच के दौरान एसडीएम अपने क्षेत्र के सहायक पुलिस आयुक्त से संपर्क करेंगे ताकि बल साथ में रहे। फैक्ट्रियों की सूची उद्योग, आबकारी, औषधि प्रशासन व आयुष विभाग से ली जाएगी तो आवश्यकता पडऩे पर आबकारी व आयुष विभाग को भी बुलाया जाएगा।

इसके अलावा आबकारी विभाग ने किसी फैक्ट्री को अल्कोहल या स्प्रिट का लाइसेंस जारी किया है तो उसकी सूची क्षेत्र के एसडीएम को उपलब्ध कराएंगे। आयुष विभाग भी संबंधित फैक्ट्रियों की सूची देगा। बंद फैक्ट्रियों पर विशेष नजर रहेगी, इनकी जांच होगी।

इन 10 दलों को सौंपी जांच-पड़ताल की जिम्मेदारी

1.- जूनी इंदौर एसडीएम घनश्याम धनगर, ड्रग इंस्पेक्टर सारिका अग्रवाल और कमल अहिरवार और जिला उद्योग केंद्र प्रबंधक संध्या बामनिया व स्वप्निल गर्ग।

2.- मल्हारगंज एसडीएम डॉ. निधि वर्मा, ड्रग इंस्पेक्टर राजेश जीनवाल व योगेश गुप्ता और जिला उद्योग केंद्र प्रबंधक श्वेता मिश्रा व इति शर्मा।

3.- राऊ एसडीएम विनोद राठौर, ड्रग इंस्पेक्टर अल्केश यादव व अनुमेहा विवेक कौशल और जिला उद्योग केंद्र प्रबंधक मनोज शुक्ला।

4.- कनाडिय़ा एसडीएम राकेश त्रिपाठी, ड्रग इंस्पेक्टर लोकेश गुप्ता और जिला उद्योग केंद्र प्रबंधक महेन्द्र गुप्ता।

5.- बिचौली हप्सी एसडीएम रोशनी वर्धमान, ड्रग इंस्पेक्टर सारिका अग्रवाल और जिला उद्योग केंद्र सहायक प्रबंधक मुकेश वैष्णव।

6.- खुड़ैल एसडीएम गोपाल वर्मा, ड्रग इंस्पेक्टर अल्केश यादव व जिउकें सहायक प्रबंधक मोनिका मालवीय।

7.- हातोद एसडीएम अजय भूषण शुक्ला, ड्रग इंस्पेक्टर अनुमेहा विवेक कौशल और जिला उद्योग केंद्र सहायक प्रबंधक आदित्य गुप्ता।

8.- देपालपुर रवि वर्मा, ड्रग इंस्पेक्टर लोकेश गुप्ता और जिला उद्योग केंद्र की सहायक प्रबंधक पार्वती मोरी।

9.- महू एसडीएम चरणजीत हुड्डा, ड्रग इंस्पेक्टर योगेश गुप्ता और जिउकें सहायक प्रबंधक हेमन्त इन्डोतिया।

10.- सांवेर एसडीएम अजीत श्रीवास्तव, ड्रग इंस्पेटर कमल अहिरवार व जिला उद्योग केंद्र की शैलजा नायक।

ये भी पढ़ें: हरीश आंजना लग्जरी कार से करता था ड्रग सप्लाई, तस्करों ने मोडिफाई करवाए कई वाहन